IND vs IRE: भारत और आयरलैंड के बीच खेले गए 2 मैचों की सीरीज में आयरलैंड की टीम ने कमाल कर दिया। आयरलैंड ने बेलफास्ट में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में टी20 विश्व चैंपियन भारत को 1 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ मेजबान टीम ने दो मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। इस जीत के साथ आयरलैंड पहली बार भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप करने का कारनामा कर दिखाया।। मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया था।
पहले बैटिंग करने आई आयरलैंड 20 ओवर में 8 विकेट पर 154 रन बनाई। आयरलैंड की टीम ने भारत को 155 रनों का टारगेट दिया। वहीं भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 153 रन ही बना सकी। भारत ये मुकाबला 1 रन से हार गई। बता दें कि पहले टी-20 में आयरलैंड ने भारत को 34 रन से हराकर इतिहास रचा था। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद श्रेयस अय्यर की बतौर कप्तान ये पहली सीरीज थी। वहीं इस सीरीज में भारत को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।
भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में आयरलैंड के स्पिनर जय मूंदड़ा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत के टॉस ऑर्डर को बड़ा झटका दिया। उन्होंने अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन दोनों सलामी बल्लेबाजों को बिना खाता खोले पवेलियन भेजा और इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर का भी अहम विकेट लिया। इससे पहले भारत की ओर से डेब्यू कर रहे तेज़ गेंदबाज़ प्रिंस यादव ने तीन विकेट हासिल किए, जबकि शिवम दुबे ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया। सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव इस मैच में भारत के लिए डेब्यू किया।
मुकाबले में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन उपकप्तान तिलक वर्मा ने 46 गेंदों पर 55 रन बनाया। वहीं आखिरी समय में हर्षित राणा ने 10 गेंद पर 21 रन की तूफानी पारी खेलकर मैच बचाने की कोशिश लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। हर्षित राणा हैरी टेक्टर की गेंद पर आउट हुए। वहीं आयरलैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन हैरी टेक्टर ने 47 गेंद पर 53 रन बनाया।