IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मुकाबला 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स से होगा। आईपीएल से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के 44 साल के महेंद्र सिंह धोनी की काफी चर्चा हो रही है। पिछले कुछ सालों से धोनी के रिटायरमेंट के कयास लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ये भी कहां जा रहा है चेन्नई सुपर किंग्स ने भविष्य को ध्यान में रखते हुए पिछले साल रुतुराज गायकवाड़ को कप्तानी दी है और पिछले सीजन में संजू सैमसन को टीम में शामिल किया।
