T20 World Cup 2026: अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 और न्यूजीलैंड के साथ होने वाले सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में करीब दो साल को बाद ईशान किशन की वापसी हुई है। वहीं इस टीम में शुभमन गिल और जितेश शर्मा को जगह नहीं दी गई है। टीम का उपकप्तान अक्षर पटेल को बनाया गया है। ईशान किशन की वापसी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उनके बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से हुई है।
ईशान किशन ने झारखंड को पहली बार खिताब दिलाने में अहम योगदान दिया और सबसे ज्यादा रन बनाए। काफी समय बाद टीम इंडिया में लौटे 26 साल के किशन बेहद खुश नजर आए और उनका जोश साफ नजर आया। टीम में सेलेक्ट होने पर ईशान किशन ने रिएक्शन दिया है।
ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंडिया की टीम में वापसी पर किशन ने ANI को बताया, "मैं बहुत खुश हूं। मैंने यह खबर सुनी है, और इससे मुझे बहुत खुशी हो रही है।" काफी समय तक टीम से बाहर रहने के बाद ईशान किशन ने सेलेक्टर्स का ध्यान अपने प्रदर्शन से खींचा। किशन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में जमकर रन बनाए और टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। किशन ने इस दौरान 571 रन बनाए, जिसमें एक शानदार शतक भी शामिल था। इसी दमदार प्रदर्शन के बाद वह गुवाहाटी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 टी20 मैच के बाद पहली बार फिर भारत की जर्सी में नजर आएंगे।
कब होगा भारत का पहला मुकबला
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप में उतरेगी। भारत T20 वर्ल्ड कप 2024 की विजेता टीम है। टीम इंडिया 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अमेरिका के खिलाफ मुकाबले के साथ अपना टी20 वर्ल्ड कप अभियान शुरू करेगी। इसके बाद ग्रुप चरण में भारत की टक्कर नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स से होगी।
T20 वर्ल्ड कप 2026 और न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए भारत की टीम
सूर्यकुमार यादव (c), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (wk), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (vc), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, ईशान किशन