Ranji Trophy Final: जम्मू-कश्मीर ने रचा इतिहास, पहली बार जीता रणजी ट्रॉफी का खिताब

Ranji Trophy Final: जम्मू-कश्मीर ने पारस डोगरा की कप्तानी में रणजी ट्रॉफी 2025-26 का खिताब जीतकर पहली बार इतिहास रच दिया। फाइनल मैच ड्रॉ रहने के बावजूद पहली पारी की बड़ी बढ़त के आधार पर टीम को विजेता घोषित किया

अपडेटेड Feb 28, 2026 पर 3:49 PM
Story continues below Advertisement
जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने टीम की दूसरी पारी 342 रन पर चार विकेट के नुकसान पर घोषित कर दी

जम्मू-कश्मीर की टीम ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 का खिताब जीतकर बड़ी इतिहास रच दिया है। पारस डोगरा की कप्तानी में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक जीत हासिल की। हुबली के केएससीए क्रिकेट मैदान पर खेले गए फाइनल मैच में कर्नाटक के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ रहा, लेकिन पहली पारी में मिली मजबूत बढ़त के कारण जम्मू-कश्मीर को विजेता घोषित किया गया। मैच में जम्मू-कश्मीर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ बार की चैंपियन कर्नाटक को करीब ढाई दिन तक दबाव बनाए रखा। जम्मू-कश्मीर पहली बार रणजी ट्रॉफी जीतकर नया इतिहास रच दिया। खिताब को जीत जम्मू-कश्मीर करीब 67 साल के लंबे इंतजार को खत्म किया है।

जम्मू-कश्मीर ने जीता रणजी ट्रॉफी

जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने टीम की दूसरी पारी 342 रन पर चार विकेट के नुकसान पर घोषित कर दी, जिसके बाद दोनों टीमों के कप्तानों ने मैच ड्रॉ कराने का फैसला लिया। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर की पूरी टीम मैदान पर उतरकर ऐतिहासिक खिताब का जश्न मनाने लगी। रविवार को भी टीम का प्रदर्शन शानदार रहा, जहां ओपनर कमरान इकबाल ने बेहतरीन शतक लगाया। खास बात यह रही कि कमरान को चोटिल शुभम खजूरिया की जगह आखिरी समय में प्लेइंग इलेवन में मौका मिला था और उन्होंने इस अवसर को शानदार पारी खेलकर यादगार बना दिया।


पांचवें दिन सुबह कर्नाटक की टीम ने अपने मुख्य तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और विजयकुमार वैशाख से गेंदबाजी नहीं कराई। कर्नाटक के कप्तान देवदत्त पडिक्कल ने गेंदबाजी की जिम्मेदारी श्रेयस गोपाल, विद्याधर पाटिल और शिखर शेट्टी के बीच बदल-बदलकर दी। इतना ही नहीं, टीम ने पार्ट-टाइम गेंदबाज के तौर पर केएल राहुल और करुण नायर से भी ओवर पूरे करवाए, जिससे साफ दिखा कि मैच ड्रॉ की ओर बढ़ रहा था।

जम्मू-कश्मीर ने जीता था टॉस

इस मुकाबले में जम्मू-कश्मीर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था और टीम के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। शुभम पुंडीर ने बेहतरीन शतक लगाया, जबकि शैल लोत्रा, कन्हैया वधावन और कप्तान पारस डोगरा ने अहम अर्धशतकीय पारियां खेलीं। इन शानदार पारियों की बदौलत टीम पहली पारी में 584 रन जैसे मजबूत स्कोर तक पहुंचने में सफल रही, जिसने मैच में उनकी पकड़ मजबूत कर दी। कर्नाटक की टीम की बल्लेबाजी काफी मजबूत मानी जा रही थी, जिसमें केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, करुण नायर, देवदत्त पडिक्कल और रविचंद्रन स्मरण जैसे इस सीजन के शानदार रन बनाने वाले खिलाड़ी शामिल थे।

ओकिब नबी ने चटकाए 5 विकेट

जिस पिच पर जम्मू-कश्मीर के बल्लेबाज आसानी से रन बना रहे थे, उसी मैदान पर कर्नाटक की टीम ज्यादा देर टिक नहीं सकी। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज औकिब नबी की बेहतरीन गेंदबाजी के सामने पूरी टीम संघर्ष करती नजर आई और कर्नाटक की पहली पारी 93.3 ओवर में 293 रन पर सिमट गई। तेज गेंदबाज औकिब नबी ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 54 रन देकर पांच विकेट झटके। ये इस सीजन में उनका सातवां पांच विकेट हॉल रहा, जिसकी बदौलत उन्होंने उत्तराखंड के गेंदबाज मयंक मिश्रा को पीछे छोड़ दिया। इस प्रदर्शन के साथ ही औकिब नबी पूरे सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।