Get App

Joe Root: आग उगल रहा जो रूट का बल्ला! सचिन तेंदुलकर के 13 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा

जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट में 69वां अर्धशतक लगाकर सचिन तेंदुलकर का 13 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसके साथ ही रूट टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Sep 12, 2026 पर 9:50 PM
Joe Root: आग उगल रहा जो रूट का बल्ला! सचिन तेंदुलकर के 13 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा
रूट ने 57 गेंदों में चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया

इंग्लैंड के टेस्ट टीम के कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज जो रूट का बल्ला इन दिनों जमकर आग उगल रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ एजबेस्टन में खेलते हुए जो रूट ने अपने नाम एक और बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया। रूट ने टेस्ट क्रिकेट में अपना 69वां अर्धशतक लगाया। फिफ्टी लगाते ही जो रूट ने सचिन तेंदुलकर का 13 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके साथ ही वह टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा 50 या उससे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। सचिन तेंदुलकर के नाम 68 बार 50+ स्कोर करने का रिकॉर्ड था। अब इस रिकॉर्ड को रूट ने तोड़ दिया है।

टेस्ट में सबसे ज्यादा फिफ्टी

  • 69* – जो रूट
  • 68 – सचिन तेंदुलकर
  • 66 – एस चंद्रपॉल
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें