Middle East crisis: अबू धाबी में फंसा इंग्लैंड का ये दिग्गज खिलाड़ी, प्रधानमंत्री से लगाई मदद की गुहार

Jonny Bairstow: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव की वजह से इंग्लैंड के अनुभवी क्रिकेटर जॉनी बेयरस्टो भी अबू धाबी में में फंस गए हैं। वहीं इंग्लैंड के क्रिकेटर जॉनी बेयरस्टो ने यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री से मदद की गुहार लगाई है

अपडेटेड Mar 01, 2026 पर 4:02 PM
Story continues below Advertisement
इंग्लैंड के क्रिकेटर जॉनी बेयरस्टो इस समय इंग्लैंड लायंस टीम के साथ कोच की भूमिका निभा रहे हैं

Jonny Bairstow: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर खेल जगत पर भी दिखने लगा है। क्षेत्र में बढ़ी सुरक्षा चिंताओं और सैन्य घटनाओं के बाद खाड़ी देशों के एयरस्पेस में बाधा आई है, जिसकी वजह से कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द करना पड़ा या उनके रास्ते बदल दिए गए। इसकी वजह से कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अलग-अलग शहरों में फंस गए हैं। इसी उथल-पुथल के बीच इंग्लैंड के अनुभवी क्रिकेटर जॉनी बेयरस्टो भी अबू धाबी में में फंस गए हैं। वहीं इंग्लैंड के क्रिकेटर जॉनी बेयरस्टो ने यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री से मदद की गुहार लगाई है।

जॉनी बेयरस्टो ने की अपील

इंग्लैंड के क्रिकेटर जॉनी बेयरस्टो इस समय इंग्लैंड लायंस टीम के साथ कोच की भूमिका निभा रहे हैं। क्रिकेटर अभी अबू धाबी में मौजूद हैं और हालात की वजह से वहीं फंसे हुए हैं। शनिवार शाम इंग्लैंड के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने ईरान पर अपना बयान पोस्ट किया था। बेयरस्टो ने उसी पोस्ट पर जवाब देते हुए टीम को सुरक्षित घर वापस पहुंचाने की अपील की और लिखा, “क्या आप हमें घर पहुंचा सकते हैं?”


भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु फिलहाल दुबई में रुकी हुई हैं। वहीं बांग्लादेश के अनुभवी क्रिकेटर मुशफिकुर रहीम भी उमराह से लौटते समय जेद्दा में फंस गए हैं।

ईसीबी ने क्या कहा

शनिवार को इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने एक बयान जारी करते हुए कहा, “हमारी टीमों और सपोर्ट स्टाफ की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। मिडिल ईस्ट में मौजूदा हालात को लेकर हम सुरक्षा विशेषज्ञों और सरकार के लगातार संपर्क में हैं और अधिकारियों की ओर से दी जा रही सभी आधिकारिक सलाह का पालन कर रहे हैं।” बेयरस्टो ने रविवार सुबह सोशल मीडिया पर लिखा, “Emirates, फ्लाइट रद्द होने के बाद से हमसे किसी तरह की कोई बातचीत नहीं हुई है। हमने संपर्क करने के कई तरीके अपनाए, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला है।”

रद्द हो गया मैच

ईसीबी ने जानकारी दी कि मौजूदा हालात को देखते हुए इंग्लैंड लायंस और पाकिस्तान शाहीन टीम के बीच रविवार को खेले जाने वाला दूसरा 50 ओवर का मुकाबला रद्द कर दिया गया है। वहीं रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, अबू धाबी में तेज धमाकों की खबरों के बाद लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मिसाइल हमले के संभावित खतरे को देखते हुए नागरिकों से खिड़कियों से दूर रहने और सुरक्षित इमारतों के अंदर रहने के निर्देश

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।