Get App

सचिन और वैभव के दौर में क्या है सबसे बड़ा अंतर? इंग्लैंड के इस दिग्गज खिलाड़ी ने बताया

भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में चुना गया है। इस बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर ने वैभव की जमकर तारीफ की है। बटलर ने सचिन और वैभव के दौर को लेकर बड़ा बयान दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 10, 2026 पर 8:39 PM
सचिन और वैभव के दौर में क्या है सबसे बड़ा अंतर? इंग्लैंड के इस दिग्गज खिलाड़ी ने बताया
इंग्लैंड दौरे में भी युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की चर्चा शुरू हो चुकी है

भारत के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैड दौरे के लिए टी20 टीम में चुना गया है।15 वर्षीय बल्लेबाज को इस महीने के अंत में आयरलैंड के खिलाफ होने वाली दो टी20 मैचों की सीरीज का हिस्सा है। इसके बाद भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर पांच टी20 मुकाबले भी खेलेगी। वहीं अगर वैभव को सीरीज में खेलने का मौका मिलता है, तो वह भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे। फैंस युवा क्रिकेटर के डेब्यू का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इंग्लैंड दौरे से पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर ने अपने यूट्यूब पॉडकास्ट 'फॉर द लव ऑफ क्रिकेट' में कई बार इस युवा खिलाड़ी की तारीफ कर चुके हैं। हाल ही में पॉडकास्ट के एक नए एपिसोड में स्टुअर्ट ब्रॉड के साथ बातचीत के दौरान बटलर ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम में जगह हासिल की है। वहीं सचिन तेंदुलकर से उनकी तुलना पर क्या कहा

बटलर ने क्या कहा

जोस बटलर ने कहा, “15 साल के वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में जगह मिलना पूरी तरह सही फैसला है। यह एक बेहद मजबूत भारतीय टीम है, जिसने बदलाव की प्रक्रिया में अपने विश्व कप विजेता कप्तान को भी टीम से बाहर कर दिया है। वह एक शानदार खिलाड़ी रहे हैं, लेकिन हाल के समय में उनका प्रदर्शन पहले जैसा नहीं रहा। चूंकि अगला विश्व कप 2028 में होना है, इसलिए टीम मैनेजमैंट भविष्य को ध्यान में रखते हुए बदलाव करना चाहता है। इसी सोच के तहत श्रेयस अय्यर को मौका दिया गया है।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें