Get App

IPL 2026: आईपीएल 2026 में कब होगी जोश हेजलवुड की वापसी? आरसीबी गेंदबाज के इंजरी पर आया बड़ा अपडेट

IPL 2026: आईपीएल 2026 का पहला मैच 28 मार्च को आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा, लेकिन आरसीबी को झटका लगा है क्योंकि जोश हेजलवुड शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे। वहीं हेजलवुड पर मेडिकल टीम नजर बनाए हुए है और उनकी जल्द वापसी की उम्मीद है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Mar 17, 2026 पर 9:46 PM
IPL 2026: आईपीएल 2026 में कब होगी जोश हेजलवुड की वापसी? आरसीबी गेंदबाज के इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज जोश हेजलवुड इस समय दो चोटों से जूझ रहे हैं

IPL 2026: आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला 28 मार्च को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं इस मुकाबले से पहले आरसीबी को बड़ा झटका लगा है। खबरों के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के शुरुआती दो मैच नहीं खेल पाएंगे। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, जोश हेजलवुड और सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस दोनों पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का मेडिकल स्टाफ लगातार नजर बनाए हुए है। उम्मीद है कि दोनों खिलाड़ी जल्द ही आईपीएल में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

दो चोटों से जूझ रहें हेजलवुड

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज जोश हेजलवुड इस समय दो चोटों से जूझ रहे हैं, जिससे उनकी रिकवरी थोड़ी मुश्किल हो गई है। उन्हें दाहिने पैर की हैमस्ट्रिंग में खिंचाव है, जो नवंबर 2025 में न्यू साउथ वेल्स के लिए खेलते समय लगी थी। इसी चोट से उबरने के दौरान उन्हें एच्लीस टेंडन में भी समस्या हो गई, जिससे उनकी वापसी में और देरी हो रही है। लगातार दो तरह की चोटों की वजह से जोश हेजलवुड के लिए फिट रहना मुश्किल हो गया है, इसी वजह से वह 2025-26 की एशेज सीरीज और 2026 टी20 वर्ल्ड कप से भी बाहर हो गए थे।

फिटनेस पर बोर्ड रख रही नजर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें