T20 World Cup: चोट की वजह से जोश हेजलवुड टूर्नामेंट से बाहर, स्टीव स्मिथ को मिला मौका

T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोट लगने की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम श्रीलंका से आज भिड़ेगी

अपडेटेड Feb 16, 2026 पर 3:39 PM
Story continues below Advertisement
ऑस्ट्रेलिया ने टूर्नामेंट की शुरुआत आयरलैंड को 67 रन से हराकर अच्छी की थी

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम की परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। ऑस्ट्रेलिया की टीम अपने खिलाड़ियों की चोटों से काफी परेशान है। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोट लगने की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया है। पैट कमिंस पहले ही चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। स्टीव स्मिथ आज श्रीलंका के खिलाफ होने वाले में मैच में खेल सकते हैं।

आईसीसी ने क्या कहा

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने एक बयान में कहा, पिंडली की चोट के कारण जोश हेजलवुड को आधिकारिक तौर पर टीम से बाहर कर दिया गया है और उनकी जगह स्टीव स्मिथ को शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलिया के मेडिकल स्टाफ को उम्मीद थी कि तेज गेंदबाज बाद के मुकाबलों तक फिट हो जाएंगे, लेकिन वह समय पर पूरी तरह ठीक नहीं हो पाए, इसलिए टीम में बदलाव करना पड़ा।


स्टीव स्मिथ आज कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ मैच में ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं। टीम के कप्तान मिशेल मार्श टेस्टिकुलर ब्लीडिंग की समस्या से जूझ रहे हैं, जिससे उनका खेलना अभी तय नहीं है। ऐसे में स्मिथ को तुरंत टीम में मौका मिल सकता है।

क्या है नियम

टूर्नामेंट के नियमों के मुताबिक, अगर टीम में किसी खिलाड़ी की जगह नया खिलाड़ी शामिल करना हो तो इसके लिए इवेंट टेक्निकल कमेटी की मंजूरी लेना जरूरी होता है। कमेटी की स्वीकृति मिलने के बाद ही किसी भी रिप्लेसमेंट को आधिकारिक तौर पर टीम का हिस्सा बनाया जा सकता है।

कैसा है ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया ने टूर्नामेंट की शुरुआत आयरलैंड को 67 रन से हराकर अच्छी की थी, लेकिन इसके बाद उसे जिम्बाब्वे से हार का सामना करना पड़ा। अब टीम का अगला मुकाबला सह-मेजबान श्रीलंका से है और अगर यहां भी हार मिली तो वह पहले ही दौर से बाहर होने के खतरे में आ सकती है। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के पास दो अंक हैं और वह ग्रुप बी में तीसरे स्थान पर है, जबकि श्रीलंका और जिम्बाब्वे चार-चार अंकों के साथ उससे आगे हैं। इन दोनों टीमों के बीच सिर्फ नेट रन रेट का अंतर है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।