न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर केन विलियमसन ने इन दिनों काफी चर्चा में है। हाल ही में न्यूजीलैंड के क्रिकेटर ने बताया कि, उन्होंने संन्यास का फैसला लेने से पहले अपने करीबी दोस्त विराट कोहली के साथ काफी देर तक बातचीत की थी। कोहली और विलियमसन के बीच लंबे समय से अच्छे दोस्त रहे हैं। विलियमसन ने इस साल 12 जून 2026 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का ऐलान किया था। रिटायरमेंट के साथ केन विलियमसन ने 16 साल के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर खत्म हो गया। विलियमसन का ये फैसला विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के करीब 13 महीने बाद आया। खास बात ये है कि कोहली और केन टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार पूरे नहीं कर पाए। आइए जानते हैं केन विलियमसन ने क्या कहा
36 साल के विलियमसन ने कोहली के साथ हुई बातचीत की पूरी जानकारी नहीं दी, लेकिन बताया कि फोन पर बात खत्म होते-होते उन्होंने संन्यास लेने का फैसला कर लिया था। कोहली और विलियमसन दोनों ही अपनी पीढ़ी के शानदार खिलाड़ी रहे हैं, खासकर टेस्ट क्रिकेट में।
हमने इतने सालों तक खेला क्रिकेट
केन विलियमसन ने ‘बिटवीन टू बीयर्स’ पॉडकास्ट में बताया, "संन्यास का ऐलान करने से एक दिन पहले मेरी विराट कोहली से काफी अच्छी बातचीत हुई थी। उनसे बात करना ऐसा था, जैसे मैं खुद को आईने में देख रहा हूं। हमने इतने सालों तक क्रिकेट खेलते हुए अपने अनुभव एक-दूसरे के साथ शेयर किए। वह अभी भी थोड़ा खेल रहे हैं, लेकिन अपने करियर को लेकर कई बड़े फैसले ले चुके हैं।" विलियमसन ने कहा, "कोई दूसरा खिलाड़ी ऐसा नहीं है, यहां तक कि कभी-कभी आपकी अपनी टीम में भी नहीं, जिसने आपके जैसी स्थिति में इतने लंबे समय तक समय बिताया हो। हमने एक ही दौर में कप्तानी की जिम्मेदारियां संभालीं और हमारे बच्चे भी लगभग एक ही समय पर हुए।"
'हमारा रिश्ता काफी खास है'
विलियमसन ने आगे कहा, "हमने किसी तरह एक जैसी जिंदगी जी है। भले ही हम अलग-अलग देशों से आते हैं, लेकिन हमारा रिश्ता काफी खास रहा है। अपने अनुभवों को एक-दूसरे के साथ साझा करना अच्छा लगा। मैंने फोन रखा, मेरी पत्नी होटल के कमरे में आई और मैंने सोचा, 'अब समय आ गया है।'"
विराट-केन के बीच है खास रिश्ता
विराट कोहली और केन विलियमसन ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अपनी-अपनी टीमों की कप्तानी की थी, जहां भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और 2021 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल जैसे बड़े मुकाबलों में दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरे, लेकिन इसके बावजूद केन विलियमसन और विराट कोहली के बीच हमेशा अच्छा रिश्ता बना रहा।