Khushi Mukherjee: 'मुझे बहुत मैसेज करते थे...' सूर्यकुमार यादव पर बॉलीवुड एक्ट्रेस ने लगाए सनसनीखेज आरोप!

Khushi Mukherjee: बॉलीवुड एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी ने सूर्यकुमार यादव को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया है। खुशी मुखर्जी ने हाल ही में एक इवेंट में कहा कि सूर्यकुमार यादव उन्हें मैसेज किया करते थे, लेकिन अब दोनों के बीच कोई संपर्क नहीं है

अपडेटेड Dec 30, 2025 पर 5:29 PM
एक्ट्रेस खुशी ने सूर्यकुमार यादव को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया है

भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को लेकर एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। खुशी मुखर्जी ने हाल ही में एक इवेंट में कहा कि सूर्यकुमार यादव उन्हें मैसेज किया करते थे, लेकिन अब दोनों के बीच कोई संपर्क नहीं है। खुशी का ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें सोशल मीडिया पर खुशी अपनी बोल्ड ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर चर्चा में रहती है। खुशी रियलिटी सीरीज MTV स्प्लिट्सविला में भी काम कर चुकी है।

खुशी ने क्या कहा

जब एक रिपोर्टर ने खुशी से पूछा कि क्या वह किसी क्रिकेट प्लेयर को डेट करना चाहेंगी, तो उन्होंने कहा कि उन्हें लिंक-अप पसंद नहीं हैं। किद्दान एंटरटेनमेंट द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में उन्होंने कहा, “मैं किसी क्रिकेटर को डेट नहीं करना चाहती। मेरे पीछे कई क्रिकेटर रहे हैं। सूर्यकुमार यादव पहले मुझे काफी मैसेज करते थे, लेकिन अब हमारी ज्यादा बात नहीं होती। मैं किसी के साथ नाम जोड़े जाने में भी दिलचस्पी नहीं रखती, क्योंकि मुझे इस तरह के लिंक-अप पसंद नहीं हैं।”

दर्शन करने पहुंचे सूर्या

वैकुंठ एकादशी के अवसर पर भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव अपनी पत्नी देविशा शेट्टी के साथ आंध्र प्रदेश के तिरुमाला में स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर पहुंचे और दर्शन किए। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के प्रशासन ने उनके लिए खास इंतजाम किए। इस दौरान उन्होंने भगवान वेंकटेश्वर की पूजा की और वैकुंठ द्वारम से होकर दर्शन किए। मंदिर में मौजूद भक्तों और कर्मचारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने पारंपरिक कपड़े पहनकर सादगी के साथ सभी धार्मिक रस्में निभाईं। दर्शन के बाद मंदिर के रंगनायकुलावरी मंडपम में पुजारियों ने उन्हें आशीर्वाद दिया। इसके बाद उन्होंने भगवान को वस्त्र अर्पित किए और तीर्थ प्रसादम चढ़ाया।


टी20 के कप्तान है सूर्या

भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भारत की कप्तानी की थी। इस सीरीज को टीम इंडिया ने 3-1 से जीत दर्ज की। जनवरी 2026 में वह न्यूजलैंड के खिलाफ पाच टी20 मैचों की सीरीज में भी टीम की कमान संभालेंगे। य सीरीज 7 फरवरी से शुरू होने वाले T20 वर्ल्ड कप से पहले दोनों टीमों के लिए तैयारी का मौका होगी।

Rishabh Pant: फिनिशर या मिडिल ऑर्डर...टीम इंडिया में ऋषभ पंत की नहीं बन पा रही है जगह? जानें क्यों उठ रही है बात

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।