KKR vs RCB, IPL 2025 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL 2025 के पहले मैच में जबरदस्त जीत दर्ज की। उन्होंने डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को उनके होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स में हरा दिया। शनिवार को खेले गए इस मैच में KKR ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 175 रन बनाए। लेकिन RCB ने इस लक्ष्य को सिर्फ 16.2 ओवर में ही हासिल कर लिया और शानदार जीत दर्ज की।वहीं RCB ने लगभग तीन साल बाद KKR को हराया। इससे पहले उन्होंने 2022 में KKR को हराया था।
