Get App

IPL 2026 से पहले KKR को लगा बड़ा झटका, ये धाकड़ गेंदबाज नहीं आएगा नजर!

Harshit Rana: आईपीएल 2026 में केकेआर अपना पहला मैच 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी। मैच से पहले टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा घुटने की सर्जरी के बाद अभी पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं। वहीं अब खबर है कि वह आईपीएल के होने वाले ज्यादातर मैच मिस कर सकते हैं

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Mar 17, 2026 पर 4:00 PM
IPL 2026 से पहले KKR को लगा बड़ा झटका, ये धाकड़ गेंदबाज नहीं आएगा नजर!
24 साल के हर्षित राणा को दाएं घुटने में चोट लगी थी

आईपीएल 2026 की शुरूआत 28 मार्च के हो रही है। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) आईपीएल 2026 में अपने अभियान की शुरुआत 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगी। मैच से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका लगा है। केकेआर के तेज गेंदबाज हर्षित राणा की हाल ही में घुटने की सर्जरी हुई है, जिसके बाद तेंज गेंदबाज अब तक पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं। बता दें हर्षित राणा को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वार्म-अप मैच में के दौरान दाएं घुटने में चोट लग गई थी।

चोट की वजह से हर्षित पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। वहीं अब खबर है कि वह आईपीएल के होने वाले मैच का बड़ा हिस्सा मिस कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई ने उनकी वापसी की कोई तारीख तय नहीं की है। हाल ही में वह दिल्ली में हुए बीसीसीआई अवॉर्ड्स में दिखे, जहां उन्हें बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (पुरुष) का पुरस्कार मिला।

पथिराना की चोट भी बना समस्या

टी20 वर्ल्ड कप में हर्षित राणा की जगह मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया गया था। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए सिर्फ राणा की चोट ही चिंता का कारण नहीं है। टीम के श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना भी फिलहाल पूरी तरह फिट नहीं हैं और वह टी20 वर्ल्ड कप के दौरान लगी पिंडली की चोट से उबर रहे हैं। पथिराना को केकेआर ने पिछले साल मिनी ऑक्शन में 18 करोड़ रुपये में खरीदा था, इसलिए उनकी फिटनेस भी टीम के लिए अहम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें