IPL 2026: आईपीएल 2026 के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होगा। आईपीएल का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपना पहला मुकाबला 1 अप्रैल को लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ खेलेगी। आईपीएल शुरू होने से पहले ही टीम ने अहम फैसला लेते हुए केएल राहुल को एक बड़ी भूमिका देने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2026 में केएल राहुल को टीम का स्थायी ओपनर बनाने की तैयारी में है। वहीं राहुल टीम के फर्स्ट-चॉइस विकेटकीपर की भूमिका भी निभाएंगे।
पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल को मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने की जिम्मेदारी दी थी और उन्हें ज्यादातर नंबर 3 और 4 पर उतारा गया था। राहुल ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 10 पारियों में 53 की औसत और 146.06 के स्ट्राइक रेट से 371 रन बनाए। लेकिन टीम की ओपनिंग जोड़ी ज्यादा सफल नहीं रही, क्योंकि करुण नायर और जेक फ्रेजर-मैकगर्क लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। सीजन के दौरान जब टीम का प्रदर्शन गिरने लगा, तब फ्रेंचाइजी ने केएल राहुल को ओपनिंग के लिए ऊपर भेजा। राहुल ने इस मौके का फायदा उठाते हुए गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 65 गेंदों में नाबाद 112 रन की शानदार पारी खेली, इसके बाद उन्होंने 11 और 35 रन भी बनाए।
आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल को 14 करोड़ रुपये में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया था। केएल राहुल ने 13 मैचों में 539 रन बनाए, जिसमें एक बेहतरीन शतक भी शामिल रहा। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी ऑलराउंडर अक्षर पटेल कर रहे हैं।
IPL 2026 में फेज 1 के लिए DC का पूरा शेड्यूल
IPL 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम
नीतीश राणा, अभिषेक पोरेल, अजय मंडल, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल (कप्तान), दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर, केएल राहुल, कुलदीप यादव, माधव तिवारी, मिशेल स्टार्क, समीर रिजवी, टी नटराजन, त्रिपुराना विजय, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मुकेश कुमार, डेविड मिलर, बेन डकेट, औकिब नबी, पथुम निस्सांका, लुंगी एनगिडी, साहिल पारिख, पृथ्वी शॉ, काइल जैमीसन।