बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान अब इंडियन प्रीमियर लीग में भाग नहीं ले पाएंगे। बीसीसीआई के निर्देश के मुताबिक कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से रिलीज कर दिया है। फ्रेंचाइजी ने साफ किया कि ये फैसला तय प्रक्रिया के तहत और बोर्ड से बातचीत के बाद लिया गया है, ताकि नियमों का पूरी तरह पालन किया जा सके। बता दें बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने गुवाहाटी में बताया कि बांग्लादेश में हाल की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए केकेआर को मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने के लिए कहा गया था। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में सामने आई चिंताजनक घटनाओं की पृष्ठभूमि में यह फैसला लिया गया, ताकि स्थिति को देखते हुए आगे की प्रक्रिया सही तरीके से संभाली जा सके।
