Kuldeep-Vanshika: शादी के बंधन में बंधे कुलदीप और वंशिका, मसूरी में शाही शादी की पहली तस्वीरें आई सामने

Kuldeep-Vanshika: भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका से मसूरी में शादी के बंधन में बंध गए हैं। उनकी शादी और हल्दी-मेहंदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं

अपडेटेड Mar 14, 2026 पर 10:45 PM
कुलदीप यादव की शादी के समारोह में क्रिकेट और अन्य क्षेत्रों की कई मशहूर हस्तियां भी शामिल हुईं।

भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने मसूरी के आईटीसी सेवॉय होटल में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शाही अंदाज में सात फेरे लिए। कुलदीप और वंशिका की शादी की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस समेत क्रिकेट जगत से जुड़े लोग कपल को उनके नए जीवन की नई शुरुआत के लिए बधाई दे रहे हैं। इससे पहले दोनों की मेहंदी और हल्दी की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही थी। कपल की शादी की फोटो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

शादी के बंधन में बंधे कुलदीप-वंशिका

जयमाला के समय कुलदीप और वंशिका साथ-साथ मंच तक पहुंचे और एक-दूसरे को वरमाला पहनाने के बाद पूरे रीति-रिवाज के साथ विवाह संपन्न हुआ। वरमाला के दौरान दोनों काफी खुश नजर आ रहे है। बता दें शादी से पहले 13 मार्च को हल्दी और मेहंदी की रस्में भी आयोजित की गई थीं, जिनमें परिवार के लोग, रिश्तेदार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। शादी के बाद इस कपल का रिसेप्शन 17 मार्च को लखनऊ में रखा गया है।


 

शामिल हुए ये मशहूर हस्तियां

कुलदीप यादव की शादी के समारोह में क्रिकेट और अन्य क्षेत्रों की कई मशहूर हस्तियां भी शामिल हुईं।कुलदीप यादव की बारात में तिलक वर्मा, युजवेंद्र चहल, रिंकू सिंह और टी. दिलीप भी शामिल हुए। रिंकू सिंह अपनी मंगेतर प्रिया सरोज के साथ और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी अपनी पत्नी के साथ नजर आए। इसके अलावा तिलक वर्मा, पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री और पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ समेत कई अन्य खास मेहमान भी इस शादी में शामिल हुए। वहीं कुलदीप की बारात में भी चहल डांस करते हुए नजर आए। इससे पहले  हल्दी की रस्म के दौरान युजवेंद्र चहल मस्ती करते नजर आए थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।