कुलदीप यादव ने रिसेप्शन में छुए रवींद्र जडेजा और रिवाबा के पैर, सोशल मीडिया पर रिएक्शन हुआ वायरल

Kuldeep Yadav: कुलदीप यादव ने 14 मार्च को मसूरी में वंशिका चड्ढा से शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ में भव्य रिसेप्शन रखा, जिसमें कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। इस कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

अपडेटेड Mar 18, 2026 पर 7:57 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कुलदीप के रिसेप्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

टीम इंडिया के प्रमुख स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने अपने जीवन के नए सफर की शुरुआत कर ली है। कुलदीप यादव ने 14 मार्च को मसूरी में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ सादगी भरे निजी समारोह में सात फेरे लिए। इसके बाद 17 मार्च (मंगलवार) को लखनऊ के ‘द सेंट्रम’ में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया गया, जहां राजनीति और क्रिकेट जगत की कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं और इस नए जोड़े को अपनी शुभकामनाएं दीं। वहीं कुलदीप के रिसेप्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कुलदीप-वंशिका ने छुए पैर

कुलदीप और वंशिका के रिसेप्शन पार्टी में भारतीय टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा अपनी पत्नी रीवाबा के साथ पुहंचे। कपल ने स्टेज पर पहुंचकर नए जोड़े कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा को शुभकामनाएं देते नजर आए। जैसे ही जडेजा और रीवाबा ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता दिया, कुलदीप और वंशिका ने उनके पैर छुकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान र‍िवाबा का र‍िएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


रिसेप्शन में सीएम भी पहुंचे

इस भव्य समारोह में राजनीति और क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियां भी शामिल हुईं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव जैसे दिग्गज नेताओं ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। वहीं क्रिकेट जगत से भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर के साथ कुलदीप यादव के साथी खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत और पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन भी इस मौके पर नजर आए और नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं।

रॉयल लुक में नजर आए कुलदीप-वंशिका

भारत के लिए 17 टेस्ट, 120 वनडे और 54 टी20 मैच खेल चुके कुलदीप यादव अपनी दुल्हन वंशिका चड्ढा के साथ एक शानदार विंटेज रोल्स-रॉयस में वेन्यू पर पहुंचे, जहां उनका अंदाज काफी खास नजर आया। कुलदीप काले रंग के पारंपरिक सूट में दिखे, जबकि वंशिका ने क्रीम कलर की खूबसूरत साड़ी पहन रखी थी। इस समारोह में कई अन्य प्रमुख हस्तियां भी शामिल हुईं, जिनमें राज्य मंत्री ए. के. शर्मा, उत्तर प्रदेश विधानसभा के स्पीकर सतीश महाना और बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी मौजूद रहे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।