Get App

'मुझे कॉल करो...', अबरार अहमद को खरीदने पर काव्या मारन को ललित मोदी ने क्यों किया ये मैसेज

2008 मुंबई हमलों के बाद से कोई भी पाकिस्तानी खिलाड़ी आईपीएल में नहीं खेले हैं। अबरार अहमद पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी हैं जिन्हें किसी भी आईपीएल से जुड़े भारतीय ओनर ने किसी टी20 लीग में खरीदा है। अबरार अहमद को काव्या मारन ने 2.3 करोड़ की बड़ी कीमत पर खरीदा है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Mar 18, 2026 पर 11:00 PM
'मुझे कॉल करो...', अबरार अहमद को खरीदने पर काव्या मारन को ललित मोदी ने क्यों किया ये मैसेज
अबरार को टीम में शामिल किए जाने के बाद से सोशल मीडिया पर सनराइजर्स के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा देखा जा रहा है

सनराइजर्स हैदराबाद की को-ओनर काव्या मारन की नई टीम सनराइजर्स लीड्स ने द हंड्रेड ऑक्शन 2026 में पाकिस्तानी खिलाड़ी को चुनकर एक अलग ही विवाद को जन्म दे दिया है। पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार अहमद को काव्या मारन की टीम द्वारा खरीदे जाने पर भारत में लोग नाराजगी जता रहे हैं। अबरार को 1.90 लाख पाउंड यानी कि करीब 2.34 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया गया जिसके बाद सोशल मीडिया पर सनराइजर्स के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा देखा जा रहा है। दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर भी पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदने पर नाराजगी जता चुके हैं। वहीं अब इस विवाद में आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी भी कूद पड़े हैं।

ललित मोदी ने दिया ये मैसेज

आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर सन टीवी नेटवर्क की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और सनराइजर्स फ्रेंचाइजी से जुड़ी काव्या मारन को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके बाद इस पूरे मुद्दे ने और तूल पकड़ लिया। विवाद के बारे में एक क्लिप शेयर करते हुए, ललित मोदी ने लिखा, “जब फैंस पहले से ही गुस्से में हैं, तो एक पाकिस्तानी खिलाड़ी पर ₹2.34 करोड़ इन्वेस्ट करना? मुझे ऑप्टिमाइज़ेशन मैनेज करने और एम्पायर बनाने के बारे में एक-दो बातें पता हैं। मुझे कॉल करो।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें