DC vs LSG Pitch Report: बल्लेबाज या गेंदबाज, इकाना में किसका होगा बोलबाला, जानें कैसी होगी लखनऊ की पिच और प्लेइंग 11

LSG vs DC Pitch Report: आईपीएल 2026 का 5वां मुकाबला 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच इकाना स्टेडियम, लखनऊ में खेला जाएगा। इस मैच में लखनऊ की कप्तानी ऋषभ पंत और दिल्ली की कमान अक्षर पटेल संभालेंगे। पिमैच से पहले जानें कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट

अपडेटेड Apr 01, 2026 पर 3:06 PM
Story continues below Advertisement
लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं

LSG vs DC Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अब तक कई रोमांचक मुकाबले खेले गए हैं। वहीं आईपीएल का 5वां मुकाबला आज, 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाएगा। वहीं दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिल सकते हैं। डीसी और एलएसजी के बीच ये मुकाबला शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। मैच से पहले जानें कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट

एलएसजी की कमान ऋषभ पंत के हाथों में होगी, जबकि दिल्ली की कप्तानी अक्षर पटेल संभाल रहे हैं। पिछले सीजन में दोनों टीमों का प्रदर्शन औसत रहा था—लखनऊ सातवें स्थान पर रही, जबकि दिल्ली थोड़ा बेहतर खेलकर भी प्लेऑफ से चूक गई। इस बार दोनों टीमें नए जोश के साथ वापसी करना चाहेंगी।

दोनों टीमों का हेड-टे-हेड रिकॉर्ड


लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें दिल्ली कैपिटल्स का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है। दिल्ली ने इन मुकाबलों में 4 बार जीत हासिल की है, जबकि लखनऊ की टीम 3 मैच जीतने में सफल रही है। दोनों टीमों के बीच अब तक कोई भी मैच बिना नतीजे के खत्म नहीं हुआ है।

कैसी होगा लखनऊ का मौसम

लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में मैच के दिन मौसम गर्म रहने की संभावना है। सुबह तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा और हल्की धूप देखने को मिल सकती है। दोपहर में गर्मी बढ़कर लगभग 36 डिग्री तक पहुंच सकती है, जबकि शाम होते-होते तापमान गिरकर करीब 27 डिग्री हो जाएगा। मैच के समय आसमान में हल्के बादल रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना ना के बराबर है, जिससे मुकाबले में किसी तरह की रुकावट की उम्मीद नहीं है।

कैसी होगी इकाना का पिच

लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच आमतौर पर गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां की सतह पर स्पिन और धीमी गेंदबाजी असरदार रहती है। इस मैदान पर बड़े स्कोर बनाना आसान नहीं होता और बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है, ऐसे में 200 रन तक पहुंचना भी यहां चुनौती भरा माना जाता है।

LSG और DC की संभावित प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित 11: मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (C & WK), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, एनरिक नोर्त्जे, मोहम्मद शमी, आवेश खान, मयंक यादव, दिग्वेश राठी।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित 11: पथुम निसांका, केएल राहुल (WK), नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (C), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, औकिब नबी, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडिन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।