LSG vs GT Highlights: गुजरात के सामने पूरन-मारक्रम ने दिखाया पराक्रम, लखनऊ ने लगाई जीत की हैट्रिक

LSG vs GT Highlights : टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत बेहद अच्छी रही। गुजरात की टीम ने 6 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 54 रन बनाए। गुजरात के दोनों ही बल्लेबाजों ने शानदार अर्धशतक जड़ा। वहीं ओपनिंग जोड़ी के टूटते ही गुजरात की पारी बिखर गई

अपडेटेड Apr 12, 2025 पर 7:49 PM
Story continues below Advertisement
LSG vs GT Highlights :लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।

LSG vs GT Highlights : लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स  कामैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में गुजरात की टीम ने लखनऊ के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा। इस टारगेट को लखनऊ की टीम ने आसानी से हासिल कर लिया और इस मैच को 6 विकेटों से अपने नाम किया। लखनऊ की ओर से निकोलस पूरन ने तूफानी पारी खेली वहीं एडेन मारक्रनम ने भी 58 रनों का पारी खेली।

इस मुकाबले में लखनऊ की टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और ये फैसला उनके हक में गया, क्योंकि गुजरात को इस मैच में अच्छी शुरुआत मिली। गुजरात की अच्छी शुरुआत के बावजूद वो 200 के स्कोर तक नहीं पहुंच सके। गुजरात को लगातार 4 जीत के बाद हार का सामना करना पड़ा है, तो वहीं लखनऊ ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की है।

अच्छी शुरुआत को भुना नहीं पाई गुजरात


बता दें कि टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत बेहद अच्छी रही। गुजरात की टीम ने 6 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 54 रन बनाए। गुजरात के दोनों ही बल्लेबाजों ने शानदार अर्धशतक जड़ा। वहीं ओपनिंग जोड़ी के टूटते ही गुजरात की पारी बिखर गई। 13वें ओवर में आवेश खान ने शुभमन गिल को एडेन मार्करम के हाथों कैच करवा कर पवेलियन भेजा। गिल ने 38 गेंदों का सामना कर 60 रन बनाए। वहीं इसके अगले ही ओवर में रवि बिश्नोई ने पहले साई सुदर्शन फिर उसके बाद वॉशिंगटन सुंदर को आउट किया।रवि बिश्नोई ने वॉशिंगटन सुंदर को बोल्ड कर दिया। वॉशिंगटन दो रन बनाकर आउट हुए।

200 का आंकड़ा नहीं छू पाई गिल की टीम

शुरुआती विकेट गिरने के बाद गुजरात की टीम के रनों पर ब्रेक लग गया और वो बड़ा स्कोर नहीं बना सकी। वहीं पहली पारी के आखिरी ओवर में शार्दुल ठाकुर ने दो विकेट लिए। ओवर की तीसरी गेंद पर रदरफोर्ड को आउट किया और फिर चौथी गेंद पर तेवतिया को खाता खोले बिना पवेलियन भेजा। इस तरह गुजरात ने 6 विकेट खोकर 20 ओवर में 180 रनबनाए।

फिर आया पूरन का तूफान

181 रनों का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने पावरप्ले में अपनी ताकत दिखाई। उन्होंने पहले 6 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 61 रन बनाए। ऋषभ पंत मिचेल मार्श की जगह ओपन करने आए और एडेन मारक्रम का अच्छा साथ दिया। वहीं गुजरात को प्रसिद्ध कृष्णा न पहली सफलता दिलाई। उन्होंने ऋषभ पंत को 21 रन के स्कोर पर चलता किया। पंत के आउट होने के बाद एडेन मारक्रम और निकोलस पूरन ने लखनऊ का मोर्चा संभाला। एडेन मारक्रम ने 26 गेंदों में 8 चौके और 1 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं निकोलस पूरन ने भी ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 23 गेंदों में एक चौके और 6 छक्कों की मदद से पचासा जड़ा। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 217 से ज्यादा का रहा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।