Akash Maharaj Singh: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025 ) में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए आकाश महाराज सिंह अचानक ही चर्चा का केंद्र बन गए। इस तेज गेंदबाज ने अपनी गेंदबाजी से सबका ध्यान खींचा, खासकर तब जब उन्होंने संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ के विकेट झटके। विकेट लेने के बाद आकाश सिंह ने खास अंदाज में जश्न मनाया और हाथ से लिखा नोट पूरे स्टेडियम की ओर दिखाया।
आईपीएल 2026 का 59वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच ये मैच लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में जारी है। इस मुकाबले में टॉस जीतकर लखनऊ की टीम ने गेंदबाजी का फैसला लिया। वहीं चेन्नई की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है।
बता दें कि, मैच के चौथे और 6वें ओवर में लखनऊ के आकाश सिंह ने चेन्नई को बड़ा झटका दिया। आकाश ने पहले चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को आउट किया और फिर संजू सैमसन को भी पवेलियन भेज दिया। विकेट लेने के बाद आकाश सिंह ने खास अंदाज में जश्न मनाया और हाथ से लिखा नोट पूरे स्टेडियम की ओर दिखाया। उस नोट में लिखा था, 'आकाश जानता है कि T20 मैच में विकेट कैसे लिए जाते हैं।'
आकाश महाराज सिंह एक होनहार भारतीय बाएं हाथ के मध्यम-तेज गेंदबाज हैं। इनका जन्म 26 अप्रैल, 2002 को राजस्थान के भरतपुर के नगला राम रतन गांव में हुआ था। आकाश को सबसे पहले 2020 आईपीएल नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने चुना था, लेकिन ज्यादा खेलने को नहीं मिला। बता दें कि उन्होंने 2021 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था। 2023 में, उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने एक प्रतिस्थापन खिलाड़ी के रूप में साइन किया और चार मैचों में खेला, जिसमें उन्होंने पांच विकेट लिए और अपनी कच्ची गति और बाएं हाथ के कोण से ध्यान आकर्षित किया। 2024 में, उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने चुना, लेकिन उन्हें पूरे सीजन में खेलने का मौका नहीं मिला। लेकिन इस बार लखनऊ के लिए खलते हुए आकाश ने बड़े-बड़े बल्लेबाजों को साइलेन्ट कर दिया।