Get App

Akash Maharaj Singh: तीन विकेट और तीन पर्ची...लखनऊ का 'साइलेंट किलर'! जानें कौन है आकाश सिंह

Akash Maharaj Singh: आईपीएल 2026 का 59वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच ये मैच लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में जारी है। इस मुकाबले में टॉस जीतकर लखनऊ की टीम ने गेंदबाजी का फैसला लिया। वहीं चेन्नई की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड May 15, 2026 पर 8:24 PM
Akash Maharaj Singh: तीन विकेट और तीन पर्ची...लखनऊ का 'साइलेंट किलर'! जानें कौन है आकाश सिंह
चौथे और 6वें ओवर में लखनऊ के आकाश सिंह ने चेन्नई को बड़ा झटका दिया।

Akash Maharaj Singh: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025 ) में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए आकाश महाराज सिंह अचानक ही चर्चा का केंद्र बन गए। इस तेज गेंदबाज ने अपनी गेंदबाजी से सबका ध्यान खींचा, खासकर तब जब उन्होंने संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ के विकेट झटके। विकेट लेने के बाद आकाश सिंह ने खास अंदाज में जश्न मनाया और हाथ से लिखा नोट पूरे स्टेडियम की ओर दिखाया।

आकाश सिंह का धमाल 

आईपीएल 2026 का 59वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच ये मैच लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में जारी है। इस मुकाबले में टॉस जीतकर लखनऊ की टीम ने गेंदबाजी का फैसला लिया। वहीं चेन्नई की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है।

बता दें कि, मैच के चौथे और 6वें ओवर में लखनऊ के आकाश सिंह ने चेन्नई को बड़ा झटका दिया। आकाश ने पहले चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को आउट किया और फिर संजू सैमसन को भी पवेलियन भेज दिया। विकेट लेने के बाद आकाश सिंह ने खास अंदाज में जश्न मनाया और हाथ से लिखा नोट पूरे स्टेडियम की ओर दिखाया। उस नोट में लिखा था, 'आकाश जानता है कि T20 मैच में विकेट कैसे लिए जाते हैं।'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें