Lungi Ngidi : 'गर्दन में लगी चोट...', अब कैसी है लुंगी एनगिडी की हालत, DC ने दिया बड़ा अपडेट

Lungi Ngidi: मैच के दौरान तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी फील्डिंग करते समय घायल हो गए। दूसरी पारी के तीसरे ओवर में, जब प्रियांश आर्य ने शॉट खेला, तो गेंद को पकड़ने के लिए दौड़ते वक्त एनगिडी का बैलेंस बिगड़ गया। पंजाब किंग्स की पारी का तीसरा ओवर चल रहा था और गेंद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल के हाथों में थी

अपडेटेड Apr 26, 2026 पर 12:13 PM
Story continues below Advertisement
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया।

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में बीते शनिवार को 2 मुकाबले खेले गए। दिन का मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। इस मैच में पंजाब किंग्स ने इतिहास रचा। उन्होंने आईपीएल का सबसे बड़ा 265 रन का टारगेट चेज कर दिया। वहीं इस मैच में एक हैरान करने वाली हादसा भी हुआ। फील्डिंग के दौरान दिल्ली के गेंदबाज लुंगी एनगिडी जमीन पर गिरने की वजह से बुरी तरह से चोटिल हो गए।

लुंगी एनगिडी की अब कैसी है तबियत

इंडियन प्रीमियर लीग ने अपने सोशल मीडिया पर दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी  की हालत को लेकर अपडेट दी है। आईपीएल ने बताया कि पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान कैच पकड़ने की कोशिश करते समय एनगिडी गिर गए थे और उनका सिर जमीन से टकरा गया था। इसके बाद उन्होंने सिर और गर्दन में दर्द की शिकायत की। उन्हें तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। राहत की बात यह है कि उनकी हालत अब स्थिर है और वो हॉस्पिटल से जल्द ही डिस्चार्ज हो जाएंगे।


लगी थी गर्दन में चोट

बता दें कि, मैच के दौरान तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी फील्डिंग करते समय घायल हो गए। दूसरी पारी के तीसरे ओवर में, जब प्रियांश आर्य ने शॉट खेला, तो गेंद को पकड़ने के लिए दौड़ते वक्त एनगिडी का बैलेंस बिगड़ गया। पंजाब किंग्स की पारी का तीसरा ओवर चल रहा था और गेंद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल के हाथों में थी। क्रीज पर मौजूद प्रियांश आर्या ने एक आक्रामक शॉट खेला। गेंद हवा में थी और बाउंड्री की ओर तेजी से जा रही थी। डीप में तैनात 30 वर्षीय तेज गेंदबाज लुंगी एंगिडी ने गेंद को पकड़ने के लिए पीछे की ओर दौड़ लगा। दुर्भाग्य से, लुंगी एंगिडी गेंद की गति और अपनी स्थिति का सही अंदाजा नहीं लगा सके। पीछे की ओर भागते हुए उनका संतुलन बिगड़ा और वह बेहद खतरनाक तरीके से जमीन पर गिर पड़े।

घटना के तुरंत बाद अरुण जेटली स्टेडियम के मैदान पर एम्बुलेंस बुलाई गई और एनगिडी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इस घटना के बाद मैदान पर मौजूद सभी खिलाड़ी और स्टाफ काफी चिंतित नजर आए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।