IND vs AFG: डेब्यू मैच में मानव सुथार ने मचाया कहर, 6 विकेट लेकर इन दिग्गजों के क्लब में ली एंट्री

IND vs AFG: मानव सुथार ने अपने पहले ही टेस्ट मैच में 6 विकेट लेकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस शानदार प्रदर्शन के साथ वह टेस्ट डेब्यू में पांच या उससे अधिक विकेट लेने वाले भारत के चुनिंदा गेंदबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं

अपडेटेड Jun 08, 2026 पर 2:57 PM
मानव सुथार ने 22 ओवर में सिर्फ 33 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में भारत के युवा स्पिन ऑलराउंडर मानव सुथार ने अपने डेब्यू मुकाबले को यादगार बना दिया। 23 वर्षीय बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान की बल्लेबाजी को पूरी तरह बिखेर दिया। मानव सुथार ने 22 ओवर में सिर्फ 33 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए। उनकी बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत अफगानिस्तान की पहली पारी महज 152 रन पर सिमट गई। इस शानदार प्रदर्शन के साथ मानव सुथार भारत के लिए टेस्ट डेब्यू में पांच या उससे अधिक विकेट लेने वाले चुनिंदा गेंदबाजों के एलीट क्लब में शामिल हो गए।

मानव सुथार ने चटकाए 6 विकेट

मानव सुथार ने अपने पहले ही टेस्ट मैच में 6 विकेट लेकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस शानदार प्रदर्शन के साथ वह टेस्ट डेब्यू में पांच या उससे अधिक विकेट लेने वाले भारत के चुनिंदा गेंदबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं। साथ ही, वह ऐसा कारनामा करने वाले भारतीय स्पिनरों में भी अपना नाम दर्ज कराने में सफल रहे, जिससे उनका डेब्यू और भी यादगार बन गया। 22 वर्षीय इस युवा गेंदबाज ने दूसरे दिन की शानदार लय को तीसरे दिन भी बरकरार रखा और ऐसी गेंदबाजी की कि विपक्षी बल्लेबाज खुलकर खेलने का मौका ही नहीं पा सके।


टेस्ट डेब्यू पर 5 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

  • 2026: मानव सुथार बनाम अफगानिस्तान (6 विकेट) (न्यू पीसीए स्टेडियम)
  • 2021: अक्षर पटेल बनाम इंग्लैंड (5 विकेट) (एमए चिदंबरम स्टेडियम
  • 2013: मोहम्मद शमी बनाम वेस्टइंडीज (5 विकेट)(ईडन गार्डन्स)
  • 2011: रविचंद्रन अश्विन बनाम वेस्टइंडीज (6 विकेट) (अरुण जेटली स्टेडियम)
  • 2008: अमित मिश्रा बनाम ऑस्ट्रेलिया (5 विकेट) (पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम)
  • 1988: नरेंद्र हिरवानी बनाम वेस्टइंडीज (8 विकेट) (एमए चिदंबरम स्टेडियम)
  • 1979: दिलीप दोषी बनाम ऑस्ट्रेलिया (6 विकेट) (एमए चिदंबरम स्टेडियम)
  • 1967: एस आबिद अली बनाम ऑस्ट्रेलिया (6 विकेट) (एडिलेड ओवल)
  • 1961: वामन कुमार बनाम पाकिस्तान (5 विकेट) (अरुण जेटली स्टेडियम)
  • 1932: मोहम्मद निसार बनाम इंग्लैंड (5 विकेट) (लॉर्ड्स)

एलिट क्लब में शामिल हुए मानव सुथार

मानव सुथार की शानदार डेब्यू गेंदबाजी ने उन्हें भारतीय क्रिकेट के चुनिंदा खिलाड़ियों की सूची में जगह दिला दी। उनके बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने अफगानिस्तान पर बड़ी बढ़त हासिल करते हुए उसे फॉलो-ऑन खेलने के लिए मजबूर कर दिया। इसके बाद अफगानिस्तान ने अपनी दूसरी पारी में 5 विकेट खोकर 98 रन बना ली है। भारत अभी भी मुकाबले में बराबरी करने के लिए 314 रन पीछे था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।