Get App

IND vs AFG: टेस्ट डेब्यू में छाए मानव सुथार, पिता नहीं देख पाए बेटे की खतरनाक गेंदबाजी, बताई स्टेडियम छोड़ने की वजह

भारतीय ऑलराउंडर मानव सुथार के पिता जगदीश ने बताया कि उनका परिवार मुल्लांपुर में मानव का टेस्ट डेब्यू देखने गया था।उन्होंने बताया कि वे मैच के दूसरे दिन स्टेडियम में नहीं रुके, क्योंकि बेटे को पहली बार भारत के लिए खेलते हुए देखने को लेकर वे काफी घबराए हुए थे।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 07, 2026 पर 10:45 PM
IND vs AFG: टेस्ट डेब्यू में छाए मानव सुथार, पिता नहीं देख पाए बेटे की खतरनाक गेंदबाजी, बताई स्टेडियम छोड़ने की वजह
मानव सुथार के पिता जगदीश ने बताया कि उनका परिवार मुलनपुर में मानव का टेस्ट डेब्यू देखने गया था

भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच न्यू चंडीगढ़ में खेला जा रहा है। मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। वहीं पहले बैटिंग करने आई भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 564 रनों पर घोषित कर दी। वहीं मुकाबले के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अफगानिस्तान की टीम 113 रन पर पांच विकेट गंवा चुकी थी, वहीं मानव सुथार ने 15.5 ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में भारतीय टीम के युवा ऑलराउंडर मानव सुथार ने डेब्यू किया है।

भारतीय ऑलराउंडर मानव सुथार के पिता जगदीश ने बताया कि उनका परिवार मुल्लांपुर में मानव का टेस्ट डेब्यू देखने गया था।उन्होंने बताया कि वे मैच के दूसरे दिन स्टेडियम में नहीं रुके, क्योंकि बेटे को पहली बार भारत के लिए खेलते हुए देखने को लेकर वे काफी घबराए हुए थे।

स्टेडियम से क्यों लौट गए मानव के पिता

राजस्थान के श्रीगंगानगर निवासी और रिटायर्ड फिजिकल एजुकेशन टीचर जगदीश सुथार अपने परिवार के साथ मुल्लांपुर पहुंचे थे, ताकि अपने बड़े बेटे मानव सुथार को भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करते हुए देख सकें। वहीं बेटे के इस खास मौके का गवाह बनने के बाद वह मैच के दूसरे दिन मैदान में नहीं रुके और घर लौट गए। वहीं अब जगदीश सुथार ने बताया कि वह वहां से क्यों लौट गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें