Hardik Pandya: मुंबई इंडियंस और हार्दिक पांड्या की राहें होंगी जुदा! क्रिकेटर को लेने के लिए इन 7 टीमों के बीच मची होड़

Hardik Pandya: रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएल की ट्रेड विंडो के दौरान हार्दिक पांड्या को अपनी टीम में शामिल करने में सात फ्रेंचाइजी रुचि दिखा रही हैं। रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया कि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद को छोड़कर बाकी सभी टीमें इस स्टार ऑलराउंडर को अपने साथ जोड़ने की संभावनाएं तलाश रही हैं

अपडेटेड Jul 01, 2026 पर 6:57 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आरसीबी और एसआरएच को छोड़कर बाकी सभी टीमें इस स्टार ऑलराउंडर को अपने साथ जोड़ने की संभावनाएं तलाश रही हैं

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या इन दिनों काफी चर्चा में हैं। खबर है कि हार्दिक पांड्या आईपीएल के आने वाले सीजन से पहले मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ सकते हैं। हार्दिक ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2015 में मुंबई इंडियंस से की थी और कई साल तक टीम का हिस्सा रहे। इसके बाद वह गुजरात टाइटंस में गए, जहां उन्होंने कप्तान के तौर पर एक टीम को एक ट्रॉफी भी जिताई। वहीं फिर बाद में मुंबई इंडियंस में बतौर कप्तान उनकी वापसी हुई। लेकिन हार्दिक के कप्तान बनने के बाद टीम का प्रदर्शन पिछले तीन सीजन में उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा।

हार्दिक को टीम में लेना चाहती है ये टीमें

TOI की रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएल की ट्रेड विंडो के दौरान हार्दिक पांड्या को अपनी टीम में शामिल करने में सात फ्रेंचाइजी रुचि दिखा रही हैं। रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया कि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद को छोड़कर बाकी सभी टीमें इस स्टार ऑलराउंडर को अपने साथ जोड़ने की संभावनाएं तलाश रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, "हार्दिक पांड्या को अपनी टीम में शामिल करने की दौड़ में चेन्नई सुपर किंग्स सबसे आगे बताई जा रही है, वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स भी उन्हें हासिल करने की कोशिश में है। राजस्थान रॉयल्स का नाम भी संभावित दावेदारों में शामिल है।"


बेंगलुरु में हुए शिफ्ट

दूसरी ओर PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, "हार्दिक ने अपने भविष्य की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) को अपना स्थायी ट्रेनिंग सेंटर बना लिया है।" रिपोर्ट के मुताबिक, "हार्दिक पांड्या का यह फैसला काफी अलग माना जा रहा है, क्योंकि आमतौर पर बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध वाले खिलाड़ी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) का इस्तेमाल सिर्फ चोट से उबरने, फिटनेस टेस्ट या राष्ट्रीय टीम के कैंप के दौरान ही करते हैं। हार्दिक मूल रूप से गुजरात के बड़ौदा के रहने वाले हैं, लेकिन पिछले कई वर्षों से वह मुंबई में रह रहे थे और अपनी आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के घनसोली स्थित ट्रेनिंग सेंटर में प्रैक्टिस करते रहे हैं।"

32 वर्षीय हार्दिक पांड्या इस समय क्वाड्रिसेप्स की चोट से उबर रहे हैं, जिसके कारण वह इंग्लैंड दौरे की मौजूदा सीमित ओवरों की सीरीज का हिस्सा नहीं बन सके। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले करीब छह महीनों में उन्होंने अपनी फिटनेस पर काम करने के लिए बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में काफी समय बिताया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।