MI vs DC Pitch Report: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के मैच पर बारिश का साया, मैच रद्द होने पर किसे मिलेगी बढ़त?

MI vs Delhi Match Weather Update: आईपीएल 2025 का 63वां मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होना है। दोनों टीमों के लिए करो या मरो वाला यह मुकाबला आज शाम 7:30 बजे से वानखेडे स्टेडियम में खेला जाएगा

अपडेटेड May 21, 2025 पर 6:13 PM
Story continues below Advertisement
मुंबई और दिल्ली के मैच में बारिश डाल सकती है खलल

MI vs DC Pitch Report: आज रात मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में बड़ा मुकाबला होने जा रहा है। IPL 2025 के इस महत्वपूर्ण मुकाबले पर दोनों टीमों का काफी कुछ दांव पर लगा हुआ है। गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स इन तीन टीमों ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब MI और DC दोनों ही टीमें प्लेऑफ के अंतिम स्थान पर नजर गड़ाए हुए हैं। आज के मैच पर दोनों टीमों का भविष्य टिका हुआ है। इसी मैच के नतीजे से ये लगभग तय हो जाएगा की कौन प्लेऑफ में जाएगा और कौन बाहर। हालांकि इस मुकाबले में मुंबई का मौसम एक बड़ी चिंता की वजह बना हुआ बनी है।

गरज के साथ भारी बारिश का अनुमान

मुंबई के लिए मौसम विभाग के लेटेस्ट पूर्वानुमानों के अनुसार, आज शहर में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। इस अनुमान की वजह से मैच में भी संभावित रूप से बारिश की आशंका बढ़ गई है। साथ ही शाम को बारिश होने की 80-90% संभावना है।  यानी इस अहम मुकाबले में बारिश के खलल डालने की संभावना काफी हद तक बनी हुई है।

मैच रद्द होने पर प्लेऑफ के लिए कैसे होंगे समीकरण?

मुंबई और दिल्ली के बीच आज का मैच अगर रद्द हो जाता है, तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा। फिर MI के पास 14 अंक और DC के पास 13 अंक हो जाएंगे। यहां मुंबई को फायदा हो सकता है, वहीं दिल्ली मुश्किल में पड़ सकती है। ऐसा होने के बाद प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए दिल्ली को अपने अंतिम मैच में पंजाब किंग्स को हराना होगा और उम्मीद करनी होगी कि पंजाब मुंबई को हरा दे।

MI या DC कौन है मजबूत?


वानखेड़े की पिच पर रिकॉर्ड्स के मामले में MI, DC से बहुत आगे है। इस सीजन में भी टीम रोहित शर्मा के फार्म में वापसी के साथ सूर्यकुमार यादव के शानदार फॉर्म के बदौलत आगे दिख रही है। जसप्रीत बुमराह की अगुआई में मुंबई अपने तेज गेंदबाजी आक्रमण पर काफी निर्भर है। दूसरी तरफ DC की टीम में मिशेल स्टार्क नहीं हैं। दिल्ली के लिए यह एक बड़ा झटका है, खासकर वानखेड़े जैसी पिच पर, जहां स्विंग और सीम मायने रखती है।

Abhishek Gupta

Abhishek Gupta

First Published: May 21, 2025 6:08 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।