Get App

IND vs NZ: 'रोहित-विराट को रन बनाने के लिए करना होगा मशक्कत' न्यूजीलैंड दौरे से पहले डरे कीवी कप्तान! दिया बड़ा बयान

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच अक्टूबर और नवंबर में होने वाली सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा भी खेलते नजर आएंगे। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर भारत के खिलाफ आगामी व्हाइट-बॉल दौरे को लेकर पूरी तरह सतर्क हैं

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Sep 07, 2026 पर 10:18 PM
IND vs NZ: 'रोहित-विराट को रन बनाने के लिए करना होगा मशक्कत' न्यूजीलैंड दौरे से पहले डरे कीवी कप्तान! दिया बड़ा बयान
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी अहम रहेगी

भारतीय टीम इस साल अक्टूबर-नवंबर में पांच वनडे, पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय और दो टेस्ट मैच के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी। वहीं वनडे सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा भी खेलते हुए नजर आएगे। वहीं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर भारत के खिलाफ आगामी व्हाइट-बॉल दौरे को लेकर पूरी तरह सतर्क हैं। कप्तान मिचेल सेंटनर को पता है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के लिए बड़ा खतरा हो सकते हैं। वह दोनों बल्लेबाजों को रोकने और उन्हें न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करने से रोकने की रणनीति पर काम करेंगे।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अक्टूबर और नवंबर में होने वाली सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा भी खेलते नजर आएंगे। इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच पांच वनडे और पांच टी20 मैच खेले जाएंगे। इसके अलावा भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैच भी होंगे।

वनडे वर्ल्ड कप के लिए अहम है ये सीरीज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी अहम रहेगी। यह सीरीज 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को मजबूत करने का मौका देगी। न्यूजीलैंड की टीम वर्ल्ड कप से पहले अपनी तैयारियों को बेहतर बनाने के लिए श्रीलंका के खिलाफ भी तीन वनडे मैच खेलेगी। इसके बाद टीम सितंबर में इंग्लैंड का दौरा करेगी, जहां वह विश्व कप से पहले अपनी रणनीति और टीम को परखने की कोशिश करेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें