Get App

Mohammed Shami: 'टीम में सेलेक्शन मेरा काम नहीं...' ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं चुने जाने पर मोहम्मद शमी ने तोड़ी चुप्पी

Mohammed Shami: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में जगह नहीं मिली है। शमी आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के लिए खेले थे, जिसके बाद फिटनेस समस्याओं के कारण वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर चल रहे हैं। हाल ही में शमी ने अपनी फिटनेस को लेकर चुप्पी तोड़ी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 09, 2025 पर 6:48 PM
Mohammed Shami: 'टीम में सेलेक्शन मेरा काम नहीं...' ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं चुने जाने पर मोहम्मद शमी ने तोड़ी चुप्पी
मोहम्मद शमी आखिरी बार भारत के लिए 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लिया था

Mohammed Shami: भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे और टी20 सीरीज में शामिल नहीं किया गया है। अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे व टी20 टीम में जगह नहीं दी थी। हाल ही में शमी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ न चुने जाने पर अपना रिएक्शन दिया है। शमी ने कहा, वह चयनकर्ताओं के निर्णय का सम्मान करते हैं, लेकिन हमेशा मैदान पर वापसी के लिए तैयार रहते हैं।

मोहम्मद शमी लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। शमी आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025  में भारत के लिए खेले थे। उसके बाद से फिटनेस संबंधी दिक्कतों की वजह से वह राष्ट्रीय टीम में वापसी नहीं कर पाए हैं।

शमी ने तोड़ी चुप्पी

शमी ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "मेरे टीम में ना चुने जाने पर कई अफवाहें और मीम्स उड़ रहे हैं। टीम में चुना जाना मेरे हाथ में नहीं है। ये पूरी तरह चयन समिति, कोच और कप्तान का निर्णय होता है। अगर उन्हें लगता है कि मुझे टीम में होना चाहिए, तो मैं तैयार हूं और अगर वे मानते हैं कि मुझे थोड़ा और समय चाहिए, तो मैं उस फैसले का भी सम्मान करता हूं। जब भी मौका मिलेगा, मैं मैदान पर खेलने के लिए पूरी तरह तैयार रहूंगा।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें