IPL के लिए एक और इंटरनेशनल क्रिकेटर ने छोड़ा PSL! नकवी ने दी कार्रवाई की धमकी

पाकिस्तान सुपर लीग 26 मार्च से शुरू हो रही है, लेकिन उससे पहले ही कई खिलाड़ी पीएसएल छोड़कर आईपीएल में शामिल हो गए हैं, जिससे पीसीबी को झटका लगा है। ब्लेसिंग मुज़रबानी और दासुन शनाका जैसे खिलाड़ियों के टीम बदलने के बाद पीसीबी ने सख्त रुख अपनाते हुए ऐसे खिलाड़ियों पर कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है

अपडेटेड Mar 22, 2026 पर 6:37 PM
Story continues below Advertisement
जो खिलाड़ी पीएसएल का कॉन्ट्रैक्ट छोड़कर आईपीएल में खेलने जा रहे हैं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी

पाकिस्तान सुपर लीग (PCB) के नए सीजन की शुरुआत 26 मार्च से हो रही है। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही पीसीबी को लगातार झटके लग रहे हैं। वहीं इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की भी शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। पीसीएल की शुरुआत से पहले कई खिलाड़ी PSL कॉन्ट्रैक्ट को छोड़कर आईपीएल में शामिल हो गए हैं। वहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) छोड़कर गए खिलाड़ियों को को लेकर बड़ा फैसला लिया है।

बता दें पीएसएल में खेलने वाले ब्लेसिंग मुजरबानी इस्लामाबाद यूनाइटेड छोड़कर कोलकाता नाइट राइडर्स में शामिल हो गए, जबकि दासुन शनाका लाहौर कलंदर्स से हटकर राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़ने वाले हैं। अब पीसीबी इस मामले में कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।

मोहसीन नकवी ने क्या कहा


मोहसीन नकवी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "हां, 2-3 खिलाड़ी जा चुके हैं और हम इस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं। अगर आप पिछले साल और इस साल की तुलना करें, तो आपको दिखेगा कि हमने कितने कैटेगरी A खिलाड़ी अपनी ओर आकर्षित किए हैं। जो खिलाड़ी पहले कभी नहीं आते थे, वे भी अब आने लगे हैं।"

नकवी का ‘पिछले साल’ से मतलब कॉर्बिन बॉश से था, जिन्होंने पेशावर जालमी छोड़कर मुंबई इंडियंस जॉइन की थी। इसके बाद पीसीबी ने उन्हें एक साल के लिए पीएसएल से बैन कर दिया था। वहीं, ज्यादा फायदे के कारण कई बड़े खिलाड़ी आईपीएल को प्राथमिकता देते हैं, जबकि पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए वहां खेलना लगभग संभव नहीं है।

आईपीएल-पीएसएल के टकराने पर क्या कहा

मोहसीन नकवी ने आईपीएल और पीएसएल के टकराने वाली इस बात को खारिज कर दिया कि एक ही शेड्यूल क्लैश PSL की अपील पर असर डाल रहा है। उन्होंने कहा, "हम उन खिलाड़ियों के खिलाफ नियमों के हिसाब से कार्रवाई करेंगे। पिछले साल भी ऐसा ही मामला था और इस बार भी ऐसा ही होगा। IPL से टकराव कोई मुद्दा नहीं है क्योंकि अगर खिलाड़ी वहां जा रहे हैं, तो हमारे यहां भी बेहतरीन खिलाड़ी आ रहे हैं।"

इन खिलाड़ियों को किया गया शामिल

पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने साफ कहा कि जो खिलाड़ी पीएसएल का कॉन्ट्रैक्ट छोड़कर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने जा रहे हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी और श्रीलंका के टी20 कप्तान और ऑलराउंडर दसुन शनाका को आईपीएल टीमों ने रिप्लेसमेंट के तौर पर बुलाया है। मुजारबानी को मुस्तफिजुर रहमान की जगह मौका मिला, जिन्हें बीसीसीआई के निर्देश के कारण आईपीएल में खेलने की अनुमति नहीं मिली, जबकि शनाका को चोटिल सैम करन की जगह टीम में शामिल किया गया है। खास बात यह है कि दोनों खिलाड़ियों ने हाल ही में हुए 2026 टी20 वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन किया था, जिसके चलते उन्हें यह मौका मिला।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।