MS Dhoni Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी आज 7 जुलाई को अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। कैप्टन कूल के तौर पर फेमस महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को झारखंड के रांची में हुआ था। इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद धोनी अब आईपीएल में खेलते हुए नजर आते हैं। फैंस धोनी को स्टेडियम में देखने के लिए काफी एक्साईटेड रहते हैं।
क्या आपको पता हैं कि भारत के सफल कप्तानों में एक एमएस धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर होने के बाद भी तगड़ी कमाई करते हैं। वहीं इसके अलावा धोनी को महंगी गाड़ियों का काफी शौक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी के पास 100 से ज्यादा मोटरसाइकिलें हैं।
एमएस धोनी की कुल नेटवर्थ करीब 1,000 करोड़ से 1,200 करोड़ रुपये के बीच मानी जाती है। धोनी आईपीएल से तगड़ी कमाई करते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, धोनी को आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। वहीं अब तक आईपीएल से वह करीब 200 करोड़ रुपये की कमाई कर चुके हैं। धोनी की कमाई केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है। कई बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों, बिजनेस निवेश और अलग-अलग कंपनियों में हिस्सेदारी से भी उन्हें अच्छी आय होती है। इन्हीं स्रोतों की बदौलत उनकी अनुमानित मासिक कमाई 4 से 5 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है।
एमएस धोनी के पास रांची और देहरादून में करोड़ों रुपये की कीमत वाले आलीशान घर हैं। इसके अलावा रांची में उनका करीब 43 एकड़ में फैला फार्महाउस है, जहां वह ऑर्गेनिक खेती करते हैं
धोनी के गड़ियों का कलेक्शन
एमएस धोनी को कारों और बाइक्स को बेहद शौकिन है है। धोनी के पास एक से बढ़कर एक लग्जरी और महंगी गाड़ियां शामिल हैं। धोनी Hummer H2, Audi Q7, Mitsubishi Pajero SFX, Land Rover Freelander, Mahindra Scorpio, Ferrari 599 GTO, Jeep Grand Cherokee Trackhawk, Nissan Jonga, Pontiac Firebird Trans am, Mercedes Benz GLE और Rolls Royce Silver Shadow के मालिक हैं। धोनी के पास Yamaha YZF600R Thundercat, Kawasaki Ninja H2, Ducati 1098, BSA Gold Star, TVS Apache RTR 450 FX जैसी कई गाड़ियां है।