MS Dhoni: रेसिंग ट्रैक पर सुपरबाइक दौड़ाते दिखे एमएस धोनी, वायरल हुआ वीडियो

MS Dhoni: पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर अपने बाइक के शौक को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल में धोनी रेसिंग ट्रेक पर बाइक चलाते हुए नजर आए हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है

अपडेटेड Aug 04, 2026 पर 8:35 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एमएस धोनी ने चेन्नई के पास इरुनगाटुकोटई में बने मद्रास इंटरनेशनल सर्किट पर सुपरबाइक चलाई

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को बाइक्स से काफी लगाव किसी से छुपा नहीं है। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर अपने बाइक के शौक को लेकर सुर्खियों में हैं। वहीं हाल में धोनी रेसिंग ट्रेक पर बाइक चलाते हुए नजर आए हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में धोनी तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए कई चक्कर लगाते हुए राइड का पूरा करते हुए नजर आए। वहीं धोनी के फैंस को उनका ये अवतार काफी पसंद आ रहा है। बता दें इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर होने के बाद धोनी आईपीएल में ही खेलते हैं।

धोनी ने रेसिंग सर्किट पर चलाई बाइक

सोमवार को एमएस धोनी ने चेन्नई के पास इरुनगाटुकोटई में बने मद्रास इंटरनेशनल सर्किट पर सुपरबाइक चलाई। धोनी एक प्रमोशनल इवेंट में पहुंचे थे, जहां उन्होंने रेसिंग ट्रैक पर TVS Eurogrip के नए बाइक टायरों की टेस्ट राइड की है। धोनी ने यहां परमानेंट रेसिंग सर्किट पर बाइक चलाकर एक लैप पूरी की है। राइड खत्म होने के बाद जैसे ही वह पिट लेन पहुंचे, वहां मौजूद फोटोग्राफरों ने उनकी तस्वीरें और वीडियो लेने के लिए उन्हें चारों ओर से घेर लिया। उनकी बाइक राइड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


फैंस को पसंद आ रहा वीडियो

राइड पूरी करने के बाद महेंद्र सिंह धोनी का अंदाज फैंस को खूब पसंद आया। जैसे ही उन्होंने हेलमेट उतारा और पिट लेन के पास मौजूद दर्शकों की ओर हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया, वहां मौजूद लोगों ने जोरदार उत्साह दिखाया। इस पूरे पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस ने धोनी के स्टाइल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। धोनी आईपीएल 2026 के बाद से क्रिकेट मैदान से दूर हैं। इन दिनों धोनी अपना ज्यादातर समय रांची स्थित अपने गैराज में बिताते हैं, साथ ही ब्रांड से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हैं और परिवार के साथ समय बिता रहे हैं।

 

आईपीएल 2026 में बाहर हो गए थे

महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल भविष्य को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं। फैंस के बीच ये सवाल बना हुआ है कि क्या वह अब क्रिकेट को अलविदा कहेंगे या फिर 2027 के आईपीएल सीजन में एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेंगे। फिलहाल, धोनी ने इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। धोनी 2026 के आईपीएल सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे, लेकिन चोट के कारण वह एक भी मैच नहीं खेल सके। धोनी को मैदान पर देखने की उम्मीद लेकर स्टेडियम पहुंचने वाले फैंस को उस समय निराशा हाथ लगी। इतना ही नहीं वह टीम के साथ कई अवे मैचों में भी नजर नहीं आए, जिससे उनके समर्थकों की मायूसी और बढ़ गई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।