Get App

IPL के अगले सीजन में भी खेलेंगे एमएस धोनी? CSK कप्तान ने किया बड़ा ऐलान

MS Dhoni : चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि वे फिलहाल रांची लौटेंगे और आने वाले महीनों में सोच-समझकर अपने भविष्य को लेकर फैसला लेंगे। धोनी ने यह जरूर स्पष्ट किया कि भले ही उन्होंने अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया है, लेकिन फिलहाल उनका क्रिकेट करियर खत्म नहीं हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 25, 2025 पर 10:04 PM
IPL के अगले सीजन में भी खेलेंगे एमएस धोनी? CSK कप्तान ने किया बड़ा ऐलान
मैच के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एम एस धोनी ने अपने संन्यास पर भी बात की।

MS Dhoni : आईपीएल 2025 में अपने आखिरी मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने गुजरात टाइटंस को 83 रन से मात दी। चेन्नई सुपरकिंग्स ने IPL 2025 के 67वें मैच में गुजरात टाइटंस को 231 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में गुजरात की पूरी टीम 147 रनों पर सिमट गई। वहीं इस जीत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एम एस धोनी ने अपने संन्यास पर भी बात की। एम एस धोनी ने कहा है कि वे अपने संन्यास पर फैसला लेने से पहले समय लेंगे और आने वाले कुछ महीनों में तय करेंगे कि वे अगला सीजन खेलेंगे या नहीं।

धोनी ने कही बड़ी बात

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि वे फिलहाल रांची लौटेंगे और आने वाले महीनों में सोच-समझकर अपने भविष्य को लेकर फैसला लेंगे। धोनी ने यह जरूर स्पष्ट किया कि भले ही उन्होंने अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया है, लेकिन फिलहाल उनका क्रिकेट करियर खत्म नहीं हुआ है। हालांकि, उन्होंने यह भी नहीं कहा कि वे अगले सीज़न में जरूर वापसी करेंगे या नहीं। आईपीएल 2025 में धोनी के संन्यास पर काफी चर्चा रहा। 43 वर्षीय पूर्व भारतीय कप्तान इस सीजन में चेन्नई की ओर से 4 करोड़ रुपये के बजट में ‘अनकैप्ड खिलाड़ी’ की श्रेणी में खेले, जिससे कयासों को और हवा मिली कि यह उनका आखिरी सीजन हो सकता है। लेकिन अब उनके इस बयान ने एक बार फिर उम्मीदें जगा दी हैं कि शायद धोनी को अगले साल मैदान पर फिर से देखा जा सकते हैं।

अभी मेरे पास समय है...धोनी 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें