भारत के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का चेन्नई सुपर किंग्स से काफी पुराना और खास रिश्ता है। धोनी 2008 में IPL शुरू होने के बाद से ही सीएसके के साथ जुड़े हैं। वहीं अब ऐसी खबरें है कि दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, धोनी CSK में हिस्सेदारी खरीदकर टीम के साथ अपना जुड़ाव आगे भी बनाए रखना चाहते थे। लेकिन उनकी शर्तों पर सहमति नहीं बनने के कारण ये डील आगे नहीं बढ़ पाई।
