Mitchell Santner: भारत से फाइनल में मिली हार के बाद छलका कप्तान मिचेल सेंटनर का दर्द, कही ये बात

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हरा दिया। इस हार के साथ न्यूजीलैंड का पहली बार खिताब जीतने का सपना भी टूट गया। फाइनल मुकाबला हारने के बाद न्यूज़ीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने कहा कि फाइनल मुकाबले में उनकी टीम भारत से पीछे रह गई थी

अपडेटेड Mar 09, 2026 पर 5:00 PM
Story continues below Advertisement
न्यूज़ीलैंड की पूरी यात्रा को सिर्फ फाइनल की हार से नहीं आंका जाना चाहिए

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से मात मिली है। इस हार के साथ न्यूजीलैंड का पहली बार ट्रॉफी जीतने का सपना भी टूट गया। इस हार के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर काफी मायूस दिखाई दे रहे थे। सेंटनर की टीम फाइनल में कोई खास कमाल नहीं कर पाई। फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 255 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई और 19 ओवर में सिर्फ 159 रन पर ही ऑल आउट हो गई, जिससे भारत ने 96 रन से बड़ी जीत हासिल की।

फाइनल मुकाबला हारने के बाद न्यूज़ीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने कहा कि फाइनल मुकाबले में उनकी टीम भारत से पीछे रह गई थी। उन्होंने माना कि, भारत ने बेहतर खेल दिखाया और बड़े मौके पर शानदार प्रदर्शन किया।

मिचेल सेंचनर ने क्या कहा


मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में मिचेल सेंटनर ने कहा, “मुझे अपनी टीम के खिलाड़ियों पर गर्व है कि वे यहां तक पहुंचे। शुरुआत में हमें कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन हर चरण में हमने अच्छी लड़ाई लड़ी। आज हम एक मजबूत टीम से हार गए। चारों ओर नीले रंग की बड़ी भीड़ को देखकर साफ था कि भारत यहां घरेलू मैदान पर फेवरेट टीम थी।” मिचेल सेंटनर के बयान में निराशा के साथ सकारात्मक सोच भी नजर आई। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड ने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा संघर्ष किया, लेकिन फाइनल में भारत ने बेहतर खेल दिखाते हुए मौके का पूरा फायदा उठाया।

भारतीय टीम की तारीफ की

मिचेल सेंटनर ने कहा कि अहमदाबाद की भीड़ पर कहा, असली बात सिर्फ भीड़ का शोर नहीं, बल्कि बड़े टूर्नामेंट का दबाव होता है। सेंटनर ने आगे कहा, “अपने घर में वर्ल्ड कप खेलना आसान नहीं होता, इसमें काफी दबाव रहता है। लेकिन सूर्या (SKY) और पूरी भारतीय टीम को इस जीत पर गर्व होना चाहिए। अलग-अलग चरणों में अलग-अलग खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। हमने सुपर-8 और सेमीफाइनल में कड़ी टक्कर दी, लेकिन आज के फाइनल में हम साफ तौर पर पीछे रह गए।”

साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया कि न्यूज़ीलैंड की पूरी यात्रा को सिर्फ फाइनल की हार से नहीं आंका जाना चाहिए। उनकी टीम ने पूरे टूर्नामेंट में हिम्मत और संघर्ष दिखाया और इसी दम पर फाइनल तक पहुंची, भले ही आखिरी मुकाबले में जीत हासिल न कर पाई। हार के बाद मिचेल सेंटनर ने बिना किसी कड़वाहट के माना कि उस रात भारत बेहतर टीम थी। मुकाबला बहुत बड़े मंच पर खेला गया था और मेज़बान टीम ने मौके का पूरा फायदा उठाते हुए शानदार प्रदर्शन किया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।