IND vs NZ: सीरीज गंवाने के बाद न्यूजीलैंड की टीम में हुआ बड़ा बदलाव, जानें कौन सा खिलाड़ी हुआ आउट

दूसरे T20I में मैट हेनरी और टिम सीफर्ट को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था। इसके बाद तीसरे T20I में भी क्लार्क और रॉबिन्सन को मौका नहीं मिला। न्यूजीलैंड टीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि जिमी नीशम, लॉकी फर्ग्यूसन और टिम सीफर्ट के टीम से जुड़ने के बाद, भारत दौरे के लिए क्रिस्टियन क्लार्क और टिम रॉबिन्सन को T20 स्क्वॉड से बाहर कर दिया गया है

अपडेटेड Jan 26, 2026 पर 11:18 PM
Story continues below Advertisement
भारत ने तीसरा टी-20 जीतकर 5 मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली

टीम इंडिया ने रविवार को तीसरा टी-20 जीतकर 5 मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली और लगातार नौवीं टी-20 सीरीज भी अपने नाम कर ली। वहीं भारत के खिलाफ लगातार तीन T20I मैच हारने के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने अपनी टीम में बदलाव किया है। सोमवार (26 जनवरी) को तेज़ गेंदबाज़ क्रिस्टियन क्लार्क और टॉप ऑर्डर बल्लेबाज़ टिम रॉबिन्सन को T20 टीम से बाहर कर दिया गया। 24 साल के क्रिस्टियन क्लार्क ने 21 जनवरी को नागपुर में भारत के खिलाफ अपना T20I डेब्यू किया था। उस मैच में उन्होंने चार ओवर में 40 रन देकर एक विकेट लिया। वहीं, टिम रॉबिन्सन ने सीरीज़ के पहले मैच में 15 गेंदों पर 21 रन बनाए थे।

न्यूजीलैंड की टीम में बदलाव

इन दोनों खिलाड़ियों की जगह दूसरे T20I में मैट हेनरी और टिम सीफर्ट को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था। इसके बाद तीसरे T20I में भी क्लार्क और रॉबिन्सन को मौका नहीं मिला। न्यूजीलैंड टीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि जिमी नीशम, लॉकी फर्ग्यूसन और टिम सीफर्ट के टीम से जुड़ने के बाद, भारत दौरे के लिए क्रिस्टियन क्लार्क और टिम रॉबिन्सन को T20 स्क्वॉड से बाहर कर दिया गया है।


शामिल होंगे ये बल्लेबाज

न्यूजीलैंड टीम ने अपने बयान में बताया कि टॉप ऑर्डर बल्लेबाज़ फिन एलन गुरुवार को तिरुवनंतपुरम में टीम से जुड़ेंगे। वह शनिवार, 31 जनवरी को होने वाले पांचवें T20I मैच से पहले स्क्वॉड का हिस्सा बन जाएंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि जिमी नीशम, लॉकी फर्ग्यूसन और टिम सीफर्ट के टीम कैंप में शामिल होने के बाद, क्रिस्टियन क्लार्क और टिम रॉबिन्सन को भारत दौरे की T20 टीम से बाहर कर दिया गया है। साथ ही बताया गया कि फिन एलन टीम में शामिल होने वाले आखिरी खिलाड़ी होंगे।

फिन एलन पहले तीन T20I मैच नहीं खेल पाए थे, क्योंकि वह बिग बैश लीग में व्यस्त थे। 26 साल के इस दाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए खेलते हुए 11 मैचों में 466 रन बनाए और टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। उनके नाम एक T20 मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।