भारतीय महिला क्रिकेट टीम को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। 42 साल के पूर्व इंग्लिश फर्स्ट-क्लास क्रिकेटर निकोलस ली को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का नया स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच बनाया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, वह विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के सीजन के खत्म होने के बाद टीम से जुड़ेंगे। निकोलस ली की नियुक्ति 5 फरवरी, 2026 को वडोदरा में होने वाले विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) फाइनल के बाद मानी जा रही है। विमेंस प्रीमियर लीग का आयोजन 9 जनवरी से 5 फरवरी तक होगा।
