भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 14 जुलाई से होगा। इससे पहले भारतीय टीम इंग्लैंड के साथ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज की शुरुआत से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। स्टार भारतीय ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी की इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में वापसी की संभावना फिलहाल काफी कम है। इससे पहले आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से भी बाहर हो गए थे।
TOI रिपोर्ट्स के अनुसार, बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उन्हें पूरी तरह फिट होने तक आराम करने की सलाह दी है। बताया जा रहा कि उन्होंने अभी तक अपनी रिकवरी प्रक्रिया भी शुरू नहीं की है। इससे पहले बाएं पैर की क्वाड्रिसेप्स मांसपेशी में चोट लगने के कारण वह आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से भी बाहर हो गए थे।
रिपोर्ट के अनुसार, नीतीश कुमार रेड्डी की चोट गंभीर नहीं है और उनके बाएं क्वाड्रिसेप्स में केवल हल्का खिंचाव आया है। इसी वजह से वह चेन्नई में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे के बाद से मैदान से बाहर हैं। फिलहाल टीम प्रबंधन उनकी फिटनेस पर लगातार नजर बनाए हुए है और उम्मीद है कि वह जुलाई के दौरान टीम में वापसी कर सकते हैं। नीतीश रेड्डी के इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने की संभावना फिलहाल बेहद कम मानी जा रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि वह जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के जरिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं। चयनकर्ता उनकी फिटनेस रिपोर्ट के आधार पर जल्द अंतिम फैसला लेंगे।
नीतीश कुमार रेड्डी इस समय बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं। उनकी रिकवरी में अभी कुछ समय लगेगा और वह करीब एक महीने तक वहीं रह सकते हैं। उम्मीद है कि वह अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ तक फिट होकर वापसी करेंगे। इंग्लैंड वनडे सीरीज की तैयारी के लिए भारतीय टीम अलग-अलग चरणों में जुटेगी। इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे से पहले भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों के 12 जुलाई तक बर्मिंघम पहुंचने की संभावना है। कप्तान शुभमन गिल के साथ विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल समेत कुछ खिलाड़ी पहले ही पहुंचकर प्रैक्टिस शुरू करेंगे।
नीतीश कुमार रेड्डी को अफगानिस्तान के खिलाफ धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे के दौरान गेंदबाजी करते समय चोट लग गई थी। इसी वजह से उन्हें दूसरे मैच में आराम दिया गया, लेकिन चेन्नई में खेले गए आखिरी वनडे में उन्होंने वापसी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और 42 रन देकर छह विकेट अपने नाम किए। हालांकि मैच के बाद उनकी चोट फिर से उभर गई। रेड्डी के बाहर होने से भारतीय टीम के पास फिलहाल कोई पूरी तरह फिट प्रमुख तेज गेंदबाज ऑलराउंडर नहीं है, क्योंकि हार्दिक पांड्या भी पैर की चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं।