Get App

बांग्लादेश में नहीं होगा IPL का प्रसारण, पेमेंट डिफॉल्ट होने के बाद JioStar ने तोड़ा करार; क्रिकेट फैंस को लगा बड़ा झटका

IPL Telecast In Bangladesh: बांग्लादेश में आईपीएल का प्रसारण पहले से ही राजनीतिक और कूटनीतिक विवादों में फंसा हुआ है। KKR द्वारा बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने पर ढाका ने इसे BCCI के इशारे पर की गई कार्रवाई माना था। इससे उपजे विवाद के बाद बांग्लादेशी टीम T20 वर्ल्ड कप में शामिल नहीं हुई और जनवरी में IPL के प्रसारण पर रोक लगा दी थी

Edited By: Abhishek Guptaअपडेटेड Mar 31, 2026 पर 9:07 AM
बांग्लादेश में नहीं होगा IPL का प्रसारण, पेमेंट डिफॉल्ट होने के बाद JioStar ने तोड़ा करार; क्रिकेट फैंस को लगा बड़ा झटका
बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के बाद दोनों देशों के बीच उपजे तनाव ने भी खेल कूटनीति को प्रभावित किया है

IPL Telecast: दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग IPL के बांग्लादेशी फैंस के लिए एक बुरी खबर है। रिलायंस और डिज्नी के जॉइंट वेंचर JioStar ने बांग्लादेश में आईपीएल के ब्रॉडकास्ट राइट्स का कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया है। वैसे तो बांग्लादेश में आईपीएल का प्रसारण पहले से ही बैन है लेकिन अब अगर बांग्लादेश सरकार प्रतिबंध हटा भी लेती है, तब भी वहां का कोई स्थानीय चैनल इसका प्रसारण नहीं कर पाएगा।

क्यों टूटा करोड़ों का करार?

रॉयटर्स द्वारा देखे गए दस्तावेजों के अनुसार, मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली कंपनी JioStar ने बांग्लादेशी ब्रॉडकास्टर TSports को एक पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि TSports समझौते के तहत तय समय सीमा के भीतर भुगतान करने में बार-बार विफल रहा है। 17 फरवरी को भेजे गए इस पत्र के अनुसार, साल 2023 से 2027 तक के लिए किए गए इस प्रसारण सौदे को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है।केवल पुरुषों का आईपीएल ही नहीं, बल्कि महिला प्रीमियर लीग (WPL) के प्रसारण का सौदा भी इन्हीं कारणों से खत्म कर दिया गया है।

मुस्तफिजुर को लेकर हुए विवाद के बाद तनावपूर्ण हुए रिश्ते

सब समाचार

+ और भी पढ़ें