PAK vs NZ: मैच रद्द होने से पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, उलझी सेमीफाइनल की गणित

Pakistan vs New Zealand : मुकाबले में कुछ समय के लिए बारिश थमी तो ग्राउंड्स मैन तेजी से कवर हटाने मैदान में पहुंचे। करीब ढाई घंटे के इंतजार के बार मैच रेफरी ने इसे रद्द कर करने का फैसला लिया और दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिए। यहां से सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दोनों टीमों को अपने बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे। दोनों टीमों को इंग्लैंड और श्रीलंका से खेलना है

अपडेटेड Feb 21, 2026 पर 9:42 PM
PAK vs NZ Super 8 : टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के पहला सुपर-8 का मुकाबला रद्द हो गया है।

बारिश के कारण पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सुपर-8 का मुकाबला रद्द हो गया है। बता दें कि, कोलंबों में हो रहे इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया था। वहीं टॉस के बाद ही कोलंबो में बारिश आ गई। लगातार हो रही बारिश के कराण अंत में मैच को रद्द करना पड़ा। मैच के रद्द होने के बाद आइए जानते हैं किस टीम को टीम को फायदा मिलेगा।

बता दें कि, मुकाबले में कुछ समय के लिए बारिश थमी तो ग्राउंड्स मैन तेजी से कवर हटाने मैदान में पहुंचे। करीब ढाई घंटे के इंतजार के बार मैच रेफरी ने इसे रद्द कर करने का फैसला लिया और दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिए। यहां से सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दोनों टीमों को अपने बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे। दोनों टीमों को इंग्लैंड और श्रीलंका से खेलना है।


दोनों टीमों को मिला एक-एक प्वाइंट

बता दें कि, सुपर-8 मुकाबलों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है। लगातार बारिश के कारण मैच का नतीजा नहीं निकला है, तो पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड को एक-एक अंक बांट दिया जाएगा। ऐसे परिणाम से ग्रुप 2 की अंक तालिका पर असर पड़ेगा और दोनों टीमों को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ अपने बाकी मैच हर हाल में बेहतर प्रदर्शन के साथ खेलने होंगे, जिससे दबाव और बढ़ जाएगा।

उलझी सेमीफाइनल में जाने की गणित

यदि पाकिस्तान अपने अगले दोनों मैच जीत लेता है, तो उसके कुल 5 अंक हो जाएंगे। यही स्थिति न्यूजीलैंड पर भी लागू होगी। उसे भी रद्द मैच से एक अंक मिलेगा और फिर इंग्लैंड व श्रीलंका से भिड़ना होगा। ऐसे में इस मैच के नहीं होने पर दोनों टीमों के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना बराबर बनी रहेगी और अंकों के लिहाज से किसी को खास नुकसान या फायदा नहीं होगा। सुपर-8 में हर टीम को 3-3 मैच खेलने हैं। हर मुकाबला दो अंकों के लिए होता है। ऐसे में अगर बारिश की वजह से मैच रद्द होता है, तो टीमों के लिए यह बड़ा नुकसान हो सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।