Get App

IND vs PAK: पाकिस्तान का सरेंडर, T20 वर्ल्ड कप में खेलेगा भारत के साथ मुकाबला, आई बड़ी जानकारी

टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर बड़ी खबर आ रही है। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला तय कार्यक्रम के अनुसार होगा। ये मैच 15 फरवरी को कोलंबो में होना है। आईसीसी ने पीसीबी के प्रमुख मोहसिन नकवी और बांग्लादेश बोर्ड के अध्यक्ष के साथ हुई बैठक पर आधिकारिक जानकारी दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 09, 2026 पर 11:52 PM
IND vs PAK: पाकिस्तान का सरेंडर, T20 वर्ल्ड कप में खेलेगा भारत के साथ मुकाबला, आई बड़ी जानकारी
आईसीसी ने साफ किया है कि बीसीबी पर किसी तरह की सज़ा नहीं लगाई जाएगी

टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर बड़ी खबर आ रही है। कई हफ्तों से चल रही अटकलों के बीच अब साफ हो गया कि भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला तय कार्यक्रम के अनुसार होगा। ये मैच 15 फरवरी को कोलंबो में होना है। सोमवार को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष के साथ हुई बैठक पर आधिकारिक जानकारी दी है। आईसीसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ये जानकारी दी है।

पहले पीसीबी ने पाकिस्तान सरकार के निर्देश के बाद भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने की घोषणा की थी। हालांकि, आईसीसी के साथ लंबी बातचीत और विचार-विमर्श के बाद पाकिस्तान ने अपना फैसला बदलते हुए मैच खेलने पर सहमति जताई है।

आईसीसी से बैठक के बाद हुआ फैसला

लाहौर में आईसीसी डिप्टी चेयरमैन इमरान ख्वाजा ने एक आपात बैठक की थी, इसमें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम भी शामिल थे। आईसीसी ने सोमवार को एक प्रेस रिलीज जारी किया है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष के साथ हुई बैठक पर आधिकारिक बयान जारी किया। आईसीसी ने इस बातचीत को खुली, पॉजिटिव और सौहार्दपूर्ण बताया। बोर्ड ने ये भी माना कि, टी20 वर्ल्ड कप से बांग्लादेश का बाहर होना दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन इससे उसके आधिकारिक दर्जे पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें