IND vs PAK Final U19: एशिया कप में भारत को लगा बड़ा झटका, फाइनल में पाकिस्तान ने दी मात, मैदान पर भिड़े वैभव सूर्यवंशी

IND vs PAK Final U19: अंडर-19 मेंस एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 191 रन से हराकर खिताब जीत लिया। दुबई के ICC एकेडमी ग्राउंड में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 347 का बड़ा स्कोर बनाया। टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 156 रन पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान ने भारत को 191 रन से मात दी

अपडेटेड Dec 21, 2025 पर 6:16 PM
Story continues below Advertisement
इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 347 का बड़ा स्कोर बनाया

IND vs PAK U19: अंडर-19 मेंस एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत-पाकिस्तान के बीच खेला गया। दुबई के आईसीसी एकेडमी ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 191 रन से मात दी है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने समीर मिन्हास की शानदार पारी की बदौलत 8 विकेट के नुकसान पर 347 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। समीर मिन्हास ने 113 गेंदों में 172 रन बनाए और टूर्नामेंट का अपना दूसरा शतक पूरा किया। टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम पूरी तरह से दबाव में आ गई और पूरी टीम 156 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान ने आसानी से इस मुकाबले को जीत लिया।

वैभव सूर्यवंशी और अली रजी के बीच बहस 

भारतीय टीम जब  348 रन के बड़े टारगेट का पीछा कर रहा था और टीम दबाव में थी, उस समय मैदान पर काफी गहमागहमी देखने को मिली। भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और पाकिस्तान के मीडियम पेसर अली रजी के बीच बहस हो गई। अली रजी ने वैभव को 26 रन पर आउट करने के बाद गुस्से में उन्हें आक्रामक तरीके से पवेलियन लौटने का इशारा किया, जिससे मैच का तनाव साफ नजर आया।

पाकिस्तान ने भारत को दी मात


समीर मिन्हास पूरे टूर्नामेंट में पाकिस्तान के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज में से एक रहे हैं। इसी मैदान पर ग्रुप मैच में भारत ने पाकिस्तान को 90 रन से हराया था। लेकिन फाइनल में हालात पूरी तरह बदल गए। सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन बांग्लादेश को आठ विकेट से हराकर फाइनल में पहुंची। डिफेंडिंग चैंपियन बांग्लादेश को सेमीफाइनल में आठ विकेट से हराकर फाइनल में पहुंची। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई पाकिस्तान की टीम ने शुरुआत से ही भारतीय टीम पर दबाव बना कर रखी थी। भारतीय टीम को मैच में लय पकड़ने का कोई मौका नहीं दिया।

समीर मिन्हास ने लगाया सीरीज का दूसरा शतक

सेमीफाइनल में नाबाद अर्धशतक लगाने वाले समीर मिन्हास ने फाइनल में भी शानदार बल्लेबाजी की और हर गेंदबाज पर खुलकर शॉट खेले। उन्होंने खास तौर पर नए गेंदबाज किशन सिंह और दीपेश देवेंद्रन को निशाना बनाया। उनकी पारी में 17 चौके और 9 छक्के शामिल थे और उन्होंने 29वें ओवर में दीपेश की गेंद पर चौका लगाकर सिर्फ 71 गेंदों में शतक पूरा किया। यह इस टूर्नामेंट में उनका दूसरा शतक था, इससे पहले वे ग्रुप मैच में मलेशिया के खिलाफ नाबाद 177 रन बना चुके थे।

IND vs NZ: साउथ अफ्रीका के बाद अब न्यूजीलैंड से होगा भारत का सामना, दोनों टीमों के बीच होंगे 8 मुकाबले

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।