IND-W vs PAK-W: 'मुझे तो वजह भी नहीं पता...' हैंडशेक ना होने पर पाकिस्तानी कोच ने दिया बड़ा बयान

पाकिस्तान महिला टीम के कोच वहाब रियाज ने भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच मैच के बाद हैंडशेक नहीं होने के मुद्दे पर रिएक्शन दी है। बता दें महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के मुकाबले के बाद एक बार फिर खिलाड़ियों के बीच पारंपरिक हैंडशेक नहीं किया

अपडेटेड Jun 15, 2026 पर 9:25 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
IND W vs PAK W: भारत की जीत में बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने अहम भूमिका निभाई

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 14 जून को भारत और पाकिस्तान की टीम बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर आमने-सामने थी। मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया है। भारत से टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करने आई भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 170 रन बनाई। भारत ने पाकिस्तान को 171 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई पाकिस्तान की पूरी टीम 17 ओवर में 106 रन पर सिमट गई। भारत और पाकिस्तान के बीच नो हैंडशेक काफी चर्चा में हैं।

भारतीय खिलाड़ियों ने नहीं मिलाया हाथ

वहीं पाकिस्तान महिला टीम के कोच वहाब रियाज ने भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच मैच के बाद हैंडशेक नहीं होने के मुद्दे पर रिएक्शन दिया है। बता दें महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के मुकाबले के बाद एक बार फिर खिलाड़ियों के बीच पारंपरिक हैंडशेक नहीं किया, जिसने मैच के बाद चर्चा का विषय हुआ है। दोनों टीमों ने पहले की तरह ही एक दूसरे से दूरी बनाए रखी और मुकाबला खत्म होने के बाद नॉर्मल औपचारिकताओं से परहेज किया। वहीं टॉस के दौरान भी दोनों कप्तानों ने केवल अपनी आधिकारिक जिम्मेदारियां निभाईं और किसी अतिरिक्त अभिवादन या बातचीत का आदान-प्रदान नहीं हुआ।


कोच ने क्या कहा

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने वहाब रियाज से दोनों टीमों के बीच हैंडशेक नहीं होने को लेकर सवाल पूछा। इस पर रियाज ने जवाब देते हुए कहा, "मुझे इसकी वजह नहीं पता, क्योंकि मैंने काफी समय पहले क्रिकेट खेलना छोड़ दिया था। लेकिन अगर मौजूदा व्यवस्था इसी तरह जारी रहती है, तो मुझे नहीं लगता कि इससे कोई बड़ा फर्क पड़ता है। चीजें जैसे चल रही हैं, वैसे ही चलती रह सकती हैं।"

कैसा था भारत-पाकिस्तान का मुकाबला

भारत की जीत में बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने अहम भूमिका निभाई। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम को स्मृति मंधाना की तेज अर्धशतकीय पारी और ऋचा घोष की आक्रामक बल्लेबाजी से मजबूत स्कोर मिला। इसके बाद गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान की बल्लेबाजी को पूरी तरह दबाव में रखा। उनके पांच विकेटों की बदौलत भारतीय टीम ने मुकाबले पर शुरुआत से अंत तक पकड़ बनाए रखी और पाकिस्तान को बड़े अंतर से हराकर टूर्नामेंट में शानदार जीत दर्ज की।

पाकिस्तान की ओर से मुनीबा अली ने संघर्ष करते हुए 41 रन बनाए, लेकिन उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। भारतीय गेंदबाजों के सामने पूरी टीम लगातार दबाव में रही और 17 ओवर के भीतर 106 रन पर सिमट गई। दीप्ति शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 रन देकर 5 विकेट झटके। वहीं, बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी ने भी बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किए, जिससे भारत की जीत और आसान हो गई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।