पहले भारत से हार फिर वर्ल्ड कप से बाहर, पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर लगा 50 लाख का जुर्माना? PCB ने तोड़ी चुप्पी

पाकिस्तानी टीम के टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाने की खबर सामने आई थी। वहीं अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इन खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है। पीसीबी ने इन खबरों को गलत बताया है

अपडेटेड Mar 14, 2026 पर 10:05 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन पर मिलने वाले इनाम की भरपाई की जा सके

आईसीसी टूर्नामेंट में पाकिस्तान टीम को एक बार फिर निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा है। सलमान अली आगा की कप्तानी वाली टीम सुपर-8 स्टेज से आगे नहीं बढ़ सकी और सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही थी। वहीं टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाने की खबर सामने आई थी। वहीं अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इन खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है। पीसीबी ने इन खबरों को गलत बताया है। पीसीबी के प्रवक्ता आमिर मीर ने शनिवार (14 मार्च) को बताया कि बोर्ड एक ऐसे फॉर्मूले पर विचार कर रहा है, जिससे खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन पर मिलने वाले इनाम की भरपाई की जा सके।

किसी पर कोई जुर्माना नहीं लगाया गया

पीटीआई के अनुसार आमिर मीर ने कहा, “किसी भी खिलाड़ी पर कोई जुर्माना नहीं लगाया गया है। हालांकि बोर्ड इस बात पर विचार कर रहा है कि खिलाड़ियों के लिए कोई फॉर्मूला बनाया जाए, क्योंकि अच्छे प्रदर्शन पर उन्हें काफी इनाम मिलते हैं। फिलहाल इस बारे में कुछ भी तय नहीं हुआ है और किसी भी खिलाड़ी पर जुर्माना नहीं लगाया गया है।” यह बयान लाहौर में पीसीबी के पुरुष चयनकर्ताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस से कुछ घंटे पहले सामने आया।


सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई थी टीमें

भारत और पाकिस्तान के कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने टी20 वर्ल्ड कप में खेलने वाले 15 खिलाड़ियों में से हर खिलाड़ी पर 5 मिलियन पाकिस्तानी रुपये (करीब 50 लाख पाकिस्तानी रुपए) का जुर्माना लगाया है। रिपोर्ट्स के अनुसार टीम टूर्नामेंट में सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाई और उसे अपने दो अहम मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान को ग्रुप स्टेज में भारत से और सुपर-एट चरण में इंग्लैंड से हार मिली थी।

सेलेक्टर्स और कोच में हैं मतभेद?

पाकिस्तान में हाल की मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि टी20 वर्ल्ड कप में टीम के सुपर-8 चरण से बाहर होने के बाद चयनकर्ताओं और कोच माइक हेसन के बीच मतभेद सामने आए। टूर्नामेंट के बाद सीनियर सिलेक्टर अलीम डार के पद छोड़ने से यह चर्चा और बढ़ गई, क्योंकि माना जा रहा था कि वे मौजूदा फैसले लेने की प्रक्रिया से संतुष्ट नहीं थे। इस मामले पर आकिब जावेद ने कहा कि टीम के कप्तान और कोच को फैसले लेने का अधिकार होना चाहिए, लेकिन चयनकर्ताओं को भी राष्ट्रीय टीम की रणनीति और लंबे समय की योजना बनाने में शामिल रखा जाना जरूरी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।