Get App

Mohsin Naqvi: 'अगर भारत हाथ नहीं मिलाता...', टीम इंडिया के 'नो हैंडशेक' रुख पर बौखलाए मोहसिन नकवी ने कही ये बात

Mohsin Naqvi: नकवी ने कहा कि खेल के मैदान पर पाकिस्तान की टीम आत्मसम्मान के साथ उतरेगी और किसी भी तरह के व्यवहार का जवाब बराबरी के स्तर पर दिया जाएगा। मोहसिन नकवी की यह प्रतिक्रिया अंडर-19 एशिया कप फाइनल के बाद आई है, जिसमें पाकिस्तान ने भारत को हराया था। इससे पहले सितंबर–अक्टूबर में हुए सीनियर टूर्नामेंट के दौरान जो तनाव देखने को मिला था

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 28, 2025 पर 10:00 PM
Mohsin Naqvi: 'अगर भारत हाथ नहीं मिलाता...', टीम इंडिया के 'नो हैंडशेक' रुख पर बौखलाए मोहसिन नकवी ने कही ये बात
टीम इंडिया के 'नो हैंडशेक' रुख पर बौखलाए मोहसिन नकवी

एशिया कप 2025 के दौरान भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था जिससे पाकिस्तानी खेमे में खलबली मच गई थी। वहीं हाल ही में अंडर-19 एशिया कप में भी भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के किसी भी सदस्य से हाथ नहीं मिलाया।  वहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के प्रमुख मोहसिन नकवी ने रविवार (28 दिसंबर) को कहा कि पाकिस्तान की टीमें भारत के खिलाफ किसी भी हाल में पीछे नहीं हटेंगी, चाहे सामने वाली टीम का रवैया कैसा भी क्यों न हो। नकवी पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं। उन्होंने बताया कि शहबाज शरीफ ने उनसे क्रिकेट और राजनीति को अलग रखने की सलाह दी है। हालांकि, नकवी ने साफ किया कि अगर भारत की टीम किसी तरह की नीति अपनाती है, जैसे हाथ न मिलाना, तो पाकिस्तान की टीम भी उसी तरह जवाब देगी।

भारत की 'नो हैंडशेक' नीति से बिफरे मोहसिन नकवी

नकवी ने कहा कि खेल के मैदान पर पाकिस्तान की टीम आत्मसम्मान के साथ उतरेगी और किसी भी तरह के व्यवहार का जवाब बराबरी के स्तर पर दिया जाएगा। मोहसिन नकवी की यह प्रतिक्रिया अंडर-19 एशिया कप फाइनल के बाद आई है, जिसमें पाकिस्तान ने भारत को हराया था। इससे पहले सितंबर–अक्टूबर में हुए सीनियर टूर्नामेंट के दौरान जो तनाव देखने को मिला था। उस समय भारतीय टीम की ओर से हाथ न मिलाने की विवादित नीति की शुरुआत हुई थी।

दोनों टीमों में देखने को मिली थी तकरार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें