Get App

'दुनिया हिला दी...' टी-20 वर्ल्ड कप पाकिस्तान का डर्टी गेम, PAK खिलाड़ी ने खुद खोली पोल

T20 World Cup 2026 : पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी टीम का ऐलान जरूर कर दिया है, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट में खेलने को लेकर तस्वीर अब भी साफ नहीं है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने साफ संकेत दिए हैं कि टीम घोषित करना और वर्ल्ड कप में हिस्सा लेना, दोनों अलग-अलग बातें हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 26, 2026 पर 5:29 PM
'दुनिया हिला दी...' टी-20 वर्ल्ड कप पाकिस्तान का डर्टी गेम, PAK खिलाड़ी ने खुद खोली पोल
पाकिस्तान का ड्रामा खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है।

टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर पाकिस्तान का ड्रामा खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक के बाद एक PCB के ड्रामे सामने आ रहे हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को चेतावनी दी है कि अगर पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ICC बोर्ड पाकिस्तान को इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरी तरह अलग-थलग करने की तैयारी में है। वहीं अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने नया पैंतरा चला है।

पाकिस्तान का नया पैंतरा 

पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी टीम का ऐलान जरूर कर दिया है, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट में खेलने को लेकर तस्वीर अब भी साफ नहीं है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने साफ संकेत दिए हैं कि टीम घोषित करना और वर्ल्ड कप में हिस्सा लेना, दोनों अलग-अलग बातें हैं। अंतिम फैसला अभी भी पाकिस्तान सरकार के हाथ में है। जानकारी मोहसिन नकवी अब शहबाज शरीफ से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में T20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान की भागीदारी पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

बांग्लादेश हो चुका है बाहर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें