Vaibhav Sooryavanshi: 'इसके बैट में AI चिप लगी है', वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी देख PAK एक्सपर्ट के उड़े होश

Vaibhav Sooryavanshi:हाल ही में IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 37 गेंदों में 103 रन बना डाले। यह उनके IPL करियर का दूसरा शतक है। उनकी इस धमाकेदार पारी की हर तरफ खूब तारीफ हो रही है। इसी बीच पाकिस्तान के क्रिकेट एक्सपर्ट नौमान नियाज ने एक अजीब बात कही है।

अपडेटेड Apr 27, 2026 पर 4:26 PM
Story continues below Advertisement
15 साल के वैभव जब भी वह बल्लेबाजी करने आते हैं, तो बड़े-बड़े गेंदबाजों के लिए भी मुश्किल खड़ी कर देते हैं।

आईपीएल 2026 में जिस एक खिलाड़ी का नाम हर किसी के जुबान पर है और अब हर कोई उनकी बैटिंग का मुरीद बनता जा रहा है। वंडर किड, बैटिंग सेंसेशन, पॉकेट डायनामाइट और भविष्य का सितारा - अब 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करने के लिए कमेंटेटरों के पास शब्द कम पड़ रहे हैं। 15 साल के वैभव जब भी वह बल्लेबाजी करने आते हैं, तो बड़े-बड़े गेंदबाजों के लिए भी मुश्किल खड़ी कर देते हैं। पहली गेंद पर बेखौफ अंदाज में क्रिकेट खेलना वेभवन को इन दिनों भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में उन्हें सबसे फेमस युवा क्रिकेटर बना रहा है। वैभव बल्लेबाजी का खौफ सिर्फ गेंदबाजों के मन में ही नहीं बल्कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तानी क्रिकेट एक्सपर्ट के मन में भी बैठ चुका है।

पाकिस्तानी क्रिकेट एक्सपर्ट ने कही ये बात

हाल ही में IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 37 गेंदों में 103 रन बना डाले। यह उनके IPL करियर का दूसरा शतक है। उनकी इस धमाकेदार पारी की हर तरफ खूब तारीफ हो रही है। इसी बीच पाकिस्तान के क्रिकेट एक्सपर्ट नौमान नियाज ने एक अजीब बात कही है।  नौमान ने कहा कि, 'जरा सोचिए, यह खिलाड़ी आखिर है क्या? इसके बैट की जांच होनी चाहिए। जैसे WADA डोप टेस्ट करता है, वैसे ही इसे भी किसी लैब में भेजना चाहिए। हो सकता है इसने अपने बैट में कोई AI चिप लगा रखी है'


'बैट में लगाया है चिप...'

पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने आगे कहा, “यह सच में कमाल का खिलाड़ी है। मुझे तो एक समय ऐसा लगा कि वह थोड़ा धीमा खेल रहा है, और तभी मेरे मन में सवाल आया कि यह लड़का आखिर है क्या! आमतौर पर 18 साल की उम्र में खिलाड़ियों के शरीर में ताकत और मांसपेशियां विकसित होती हैं, लेकिन यह तो अभी सिर्फ 15 साल का है।” नियाज ने उसकी बल्लेबाजी की खासियत बताते हुए कहा कि उसके खेल में ताकत से ज्यादा उसकी तकनीक झलकती है। वह कलाई का शानदार इस्तेमाल करता है और मैदान के हर कोने में शॉट खेलने की क्षमता रखता है। अगर उसके खेलने का अंदाज देखें, तो वह पूरे 360 डिग्री में शॉट खेल सकता है, जो उसे एक अलग और खास खिलाड़ी बनाता है।

शानदार फॉर्म में चल रहे हैं वैभव

नौमान नियाज ने आगे कहा कि वैभव सूर्यवंशी इस समय IPL 2026 में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वह इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं और राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। सूर्यवंशी ने अब तक 8 मैचों में 44.62 की औसत से 357 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 234.87 है, जो उनकी तेज और आक्रामक बल्लेबाजी को दिखाता है।

इससे पहले भी वह अपनी बल्लेबाजी से सबको प्रभावित कर चुके हैं। आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप (ICC Under-19 World Cup 2026) में उन्होंने फाइनल मैच में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 80 गेंदों में 175 रन की शानदार और रिकॉर्ड बनाने वाली पारी खेली थी। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने अपना छठा अंडर-19 वर्ल्ड कप खिताब जीता था। अब IPL 2026 में भी सूर्यवंशी लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं और हर मैच में अपनी बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींच रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।