भारत से मिली हार को भुला नहीं पार रहे पाकिस्तान के क्रिकेटर, अब अंपायर को लेकर दिया विवादित बयान

पाकिस्तान के ऑलराउंडर खुशदिल शाह ने भारत-पाकिस्तान मैचों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि इन मुकाबलों में कई बार अंपायरिंग और अन्य फैसले भारत के पक्ष में जाते नजर आते हैं। खुशदिल के इस बयान के बाद क्रिकेट जगत में नई बहस छिड़ गई है

अपडेटेड Jun 07, 2026 पर 5:19 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़े टूर्नामेंटों में शानदार प्रदर्शन किया है

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट हमेशा ही चर्चा में रहता है। भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप में हुआ था, जहां भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी। वहीं हाल ही में पाकिस्तान के ऑलराउंडर खुशदिल शाह अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में दिए एक इटरंव्यू में उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान मैचों में कई बार फैसले भारत के पक्ष में जाते हुए दिखाई देते हैं। खुशदिल शाह ने कहा कि अंपायरिंग से लेकर कुछ अन्य व्यवस्थाओं तक, कई मामलों में भारत को बेहतर स्थिति मिलती नजर आती है।

ARY पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान खुशदिल शाह ने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मुकाबलों से जुड़े दबाव और इमोशनल माहौल पर खुलकर बात की। खुशदिल शाह ने कहा कि भारत-पाकिस्तान मैचों में खेल के अलावा भी कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जो अक्सर भारत के पक्ष में नजर आती हैं और मुकाबले पर असर डाल सकती हैं।

खुशदिल ने क्या कहा


खुशदिल शाह ने कहा, “मैचों में ज्यादातर चीजें उनके पक्ष में होती हैं। कई बार अंपायरिंग के फैसले भी उनके हक में जाते हैं, ड्रेसिंग रूम से जुड़े कुछ फैसले भी उनके पक्ष में नजर आते हैं और कभी-कभी मैच भी उनकी इच्छा के मुताबिक होते दिखाई देते हैं। इन सबके बावजूद जब पाकिस्तान जीतता है, तो वह जीत और भी ज्यादा खास और खुशी देने वाली होती है।”

भारत और पाकिस्तान का प्रदर्शन

हाल के वर्षों में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़े टूर्नामेंटों में शानदार प्रदर्शन किया है। भारत का पलड़ा पाकिस्तान पर हमेशा भारी रहा है। भारत ने 2026 टी20 विश्व कप, 2025 एशिया कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार पाकिस्तान को हराया। पाकिस्तान की टीम को भारत पर आखिरी जीत 2022 एशिया कप में मिली थी, वहीं वनडे में पाकिस्तान ने भारत को 2017 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में हराया था। वहीं इसके बाद पाकिस्तान को जीत नहीं मिली।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।