IND vs PAK: हो सकता है भारत-पाकिस्तान का मैच, PCB लेगा यूटर्न...अब तक नहीं दी ICC को जानकारी

IND vs PAK: जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से मैच के बहिष्कार पर कोई औपचारिक फैसला नहीं लिया गया है, और मामला अभी अनिश्चित बना हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान, भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच के बॉयकॉट को लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को कोई आधिकारिक ईमेल नहीं भेजेगा

अपडेटेड Feb 02, 2026 पर 8:12 PM
Story continues below Advertisement
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ खेले जाने वाले मैच को लेकर पाकिस्तान का ड्रामा जारी है।

ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ खेले जाने वाले मैच को लेकर पाकिस्तान का ड्रामा जारी है। खेल में राजनीति की आखाड़ा बनाने वाले पाकिस्तन क्रिकेट बोर्ड की चालबाजी टी20 वर्ल्ड कप को लेकर भी जारी है। पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत के साथ खेलने से इनकार किया है। पाकिस्तान का ये कदम उसके लिए बहुत भारी पड़ सकता है। हांलाकि बॉयकॉट के ऐलान के एक दिन बाद भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने साफ किया कि उसने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को भारत के खिलाफ मैच को लेकर कोई आधिकारिक ईमेल नहीं भेजी है।

पाकिस्तान नहीं कर पा रहा फैसला 

जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से मैच के बहिष्कार पर कोई औपचारिक फैसला नहीं लिया गया है, और मामला अभी अनिश्चित बना हुआ है। NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान, भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच के बॉयकॉट को लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को कोई आधिकारिक ईमेल नहीं भेजेगा। अगर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अपनी सरकार के फैसले की जानकारी ICC को औपचारिक रूप से नहीं देता है, तो भारत-पाकिस्तान मैच तय कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगा। ऐसे में मैच के बहिष्कार को लेकर चल रहा विवाद आने वाले दिनों में भी बना रह सकता है।


ICC को नहीं दी अब तक कोई जानकारी 

रिपोर्ट के मुताबिक, ICC इस पूरे मामले में PCB की आधिकारिक जानकारी का इंतजार कर रहा है। जब तक कोई औपचारिक संदेश नहीं मिलता, तब तक ICC भी अपने अगले कदम पर कोई फैसला लेने से पहले रुक सकता है। पाकिस्तान के बॉयकॉट के ऐलान के बावजूद भारतीय क्रिकेट टीम 15 फरवरी को कोलंबो पहुंचेगी। टीम पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले T20 वर्ल्ड कप 2026 मैच से एक दिन पहले होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी हिस्सा लेगी।

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को वॉकओवर पाने के लिए टॉस के समय मैदान पर आना होगा। अगर पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा टॉस के लिए नहीं आते हैं, तो मैच रेफरी भारत को वॉकओवर दे देगा और भारत को दो अंक मिल जाएंगे। हालांकि, अगर भारत टीम कोलंबो नहीं जाती है, तो ऐसी स्थिति में रेफरी दोनों टीमों को एक-एक अंक दे सकता है।

 पाकिस्तान पर ICC ले सकता है सख्त एक्शन

अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच का बहिष्कार करता है, तो इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) उस पर सख्त कार्रवाई कर सकता है। ऐसे में पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बैन किए जाने का खतरा भी हो सकता है। माना जा रहा है कि ICC कड़ा फैसला लेते हुए पाकिस्तान को आने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर भी कर सकता है। अगर पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर किया जाता है, तो उसकी जगह युगांडा क्रिकेट टीम को मौका मिल सकता है। वहीं, अगर ICC पाकिस्तान को टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति देता भी है, तब भी उस पर किसी न किसी तरह की पाबंदी लग सकती है।

सूत्रों के मुताबिक, ICC अपने सदस्य देशों को पाकिस्तान जाकर द्विपक्षीय सीरीज़ खेलने से रोक सकता है। इसके अलावा, ICC विदेशी खिलाड़ियों (फ्री एजेंट को छोड़कर) को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में खेलने से भी रोक लगा सकता है। कुल मिलाकर, अगर पाकिस्तान ने मैच का बहिष्कार किया, तो उसे क्रिकेट की दुनिया में बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।