IPL 2026: आईपीएल 2026 के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल 2026 के लिए सभी 10 टीमों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। वहीं आईपीएल की शुरुआत से पहले कुछ टीमें अपने कई अहम खिलाड़ियों की चोट की समस्या से जूझ रही हैं। वहीं कुछ खिलाड़ी पर्सनल रीजन की वजह से मैच में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। कुछ खिलाड़ी पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं, जबकि कुछ शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे। इससे टीमों की तैयारी पर असर पड़ा है। आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जो सीजन की शुरुआत में मैदान पर नजर नहीं आएंगे।
भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा का आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हैं। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक हर्षित राणा आईपीएल के सीजन से बाहर हो गए हैं।। हर्षित राणा को 4 फरवरी को नवी मुंबई में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के एक वार्म-अप मैच के दौरान चोट लगी थी।
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं। कमिंस इस समय चोट से उबर रहे हैं और इसी वजह से वह आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। उनकी गैरमौजूदगी टीम की कमान ईशान किशन के हाथों में दी गई है।
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हैं। जोश हेजलवुड फिटनेस की समस्या के कारण आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे। हालांकि उम्मीद है कि वह 12 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले टीम से जुड़ जाएंगे।
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क आईपीएल 2026 की शुरुआत में दिल्ली कैपिटल्स के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उनके वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए उन्हें शुरुआती मैचों से आराम दिया है, जिससे टीम को शुरुआत में उनकी कमी महसूस हो सकती है।
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबलों में पंजाब किंग्स के लिए नहीं खेल पाएंगे। वह अपनी पत्नी और नवजात बच्चे के साथ समय बिताने के लिए पहले सात लीग मैचों से दूर रहेंगे, जिसके चलते टीम को शुरुआत में उनकी कमी महसूस हो सकती है।
चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 की नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मैथ्यू शॉर्ट को टीम में शामिल किया था, लेकिन अंगूठे में फ्रैक्चर के चलते वह टूर्नामेंट की शुरुआत में नहीं खेल पाएंगे। उनकी चोट के कारण टीम के शुरुआती मैचों में वो नजर नहीं आएंगे।
श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा को लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2026 की नीलामी में खरीदा था, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान लगी चोट के कारण उनका इस सीजन में खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। उनकी फिटनेस को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है।
आईपीएल 2026 में श्रीलंका के तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा को सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलेंगे। ईशान मलिंगा इस समय कंधे की चोट से जूझ रहे हैं और इसी वजह से उनका इस सीजन में खेलना मुश्किल माना जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, अगले हफ्ते उनका फिटनेस टेस्ट होना है, जिसके बाद ही उनकी उपलब्धता पर फैसला लिया जाएगा।
श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 18 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया है, आईपीएल 2026 के शुरुआती दो हफ्तों में नहीं खेल पाएंगे। टी20 वर्ल्ड कप के दौरान लगी चोट के कारण वह चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। इस बात की पुष्टि टीम के हेड कोच ने 20 मार्च को प्री-सीजन प्रेस कॉन्फ्रेंस में की थी।
आईपीएल 2026 में श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलेंगे। नुवान तुषारा अपनी फिटनेस को लेकर अभी पूरी तरह तैयार नहीं हैं। उन्हें अगले हफ्ते फिटनेस टेस्ट देना होगा, जिसके बाद ही यह तय होगा कि वह आईपीएल 2026 में खेल पाएंगे या नहीं।
कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाज आकाश दीप आईपीएल 2026 सीजन से बाहर हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, तेज गेंदबाज आकाश दीप चोट की वजह से इस सीजन में नहीं खेल पाएंगे, जिससे टीम की तैयारियों पर असर पड़ सकता है। बता दें केकेआर ने आकाश दीप को आईपीएल 2026 की नीलामी में 1 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था।